भारत श्री अवॉर्ड 2021 से सम्मानित हुए भानु प्रकाश मिश्र

उत्तर प्रदेश में बाबा गोरक्षनाथ के तपोस्थली गोरखपुर के निवासी समाजसेवी भानु प्रकाश मिश्र को भारत श्री अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया। नई दिल्ली के कॉन्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उन्हें सम्मानित किया।

भारत श्री अवॉर्ड 2021 से सम्मानित हुए समाजसेवी भानु प्रकाश मिश्र


समाजसेवी के साथ साथ हिंदू नेता के तौर पर जाने शेरे पूर्वांचल से सुशोभित, जाने वाले भानु प्रकाश मिश्र को भारत श्री अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया। इन्हें यह अवार्ड नई दिल्ली के कॉन्टीट्यूशन क्लब में आयोजित में कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के द्वारा दिया गया।

बता दें, इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल ने किया था, जिसमें औद्योगिक चर्चा व काव्य संग्रह भी किया गया।

वहीं भारत श्री अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद भानु प्रकाश मिश्र ने नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल के चेयरमैन गुंजन मेहता सहित सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से इस पुरस्कार के लिए मुझे भी चुना गया। यह मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। मैं पूरे पूर्वांचल की तरफ से शुक्र गुजार हूं। बता दें, देश के विभिन्न प्रांतों से समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए 13 महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भारत श्री अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया।

Comments