कान्हा महिला मंडल के पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

हर्षोल्लास के साथ मना संस्था का रजत जयंती वर्ष 

आजादी की 75वीं वर्ष गांठ पर कान्हा सेवा संस्थान की नई महिला मंडल का गठन

अध्यक्ष मीना पांडेय, सचिव रंजीता बरनवाल, महामंत्री रत्नेश मौर्या, स्मृति गुप्ता और कोषाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता बनी

गोरखपुर। आजादी की 75वीं वर्षगाठ के महापर्व पर रविवार को कान्हा सेवा संस्थान की नई महिला मंडल का गठन हुआ। राष्ट्र गान के साथ कान्हा सेवा संस्थान की सखियों ने अग्रवाल भवन कांफ्रेंस हाल में पद और गोपनीयता की शपथ ली। संस्था का रजत जयंती वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कान्हा महिला मंडल की अध्यक्षा मीना पांडेय, सचिव रंजीता बरनवाल, महामंत्री रत्नेश मौर्या और कोषाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता बनी।

मीडिया प्रभारी पूजा गुप्ता, उपाध्यक्ष- स्वेता बरनवाल, गुड़िया वर्मा, अन्नपूर्णा जायसवाल, रूबी बरनवाल, मंत्री- सरिता गौड़, किरन सर्राफ, सुमन यादव, कु. सिमरन गुप्ता, गुंजेश्वरी चौधरी तो वहीं संस्कृति मंत्री काजल मौर्या और आस्था पटेल को बनाया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा कान्हा महिला मंडल के पदाधिकारी की घोषणा की गई। सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ विशिष्ट अतिथि ने दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर सत्या पांडेय और विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह रहीं। 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत राष्ट्र गीत जन गण मन गाए गए। इसके बाद पूजा गुप्ता के देशभक्ति गीत पर काजल और आस्था नृत्य की प्रस्तुति की। 

इस दौरान मुख्य अतिथि सत्या पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि कान्हा सेवा संस्थान समाज के हर विपत्तियों में सदा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसकी साक्षात प्रमाण है इनके द्वारा प्रति वर्ष की जाने वाली माता तुलसी और शालिग्राम जी की विवाह उत्सव। यह आयोजन पूरी भव्यता से की जाती है। इससे भी बड़ी बात है कि गरीब परिवार में एक बेटी की शादी करने में भी कितना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, और यहां पर तो अनुपम कुमार द्वारा प्रति वर्ष एक बेटी का कन्या दान करना, कितना महान कार्य है। इस महादान के लिए इस संस्था की पूरी बधाई के पात्र हैं। इसके साथ इस संस्था ने महिलाओं को जो सम्मान दिया उसका ही प्रारूप है कि आज महिला मंडल का गठन किया गया है। जिसे आपको और शिखर पर पहुंचाना है।

विशिष्ट अतिथि अर्चना सिंह ने कहा कि कान्हा सेवा संस्थान की महिलाओं को मैं भली भाती जानती हूं। इन्हें जो दायित्व सौंपी गई है वे उस पर सौ प्रतिशत खरी उतरेंगी ये मुझे पूरा विश्वास है। महिला मंडल के नई कार्यकारणी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रबंधक, अनुपम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कान्हा सेवा संस्थान ने अपनी सामाजिक सरोकार को बखूबी निभाया है। बाढ़ हो या कोरोना महामारी हमारी टीम ने सबसे आगे रह कर समाज के लिए कार्य किया। बाढ़ में फंसे लोगों में राशन सामग्री का वितरण नौका से गांव में किया गया। तो वहीं कोरोना कॉल में गरीब बस्तियों में जाकर कपड़े, भोजन, मास्क, सेनेटायिजर और खाद्य पदार्थ को निरंतर बांटा गया है। इसके अलावा विगत दशकों से तुलसी शालिग्राम का विवाह का भव्य आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि हमलोगों ने असहाय परिवार की अब तक छह बेटियों की हाथ पीले कर चुके हैं। इसके साथ ही शादी का पूरा खर्च संस्था वहन करती है, इसमें बारात से लेकर दुल्हन के परिधान, आभूषण, समस्त घरेलू वस्तुओं के साथ बिटिया की विदाई की जाती है।

अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

संचालन पूजा गुप्ता ने किया।

अतिथियों का स्वागत सिमरन गुप्ता और गुंजेश्वरी ने किया।

आभार प्रकट मीना पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में पंकज गोयल, अनूप अग्निहोत्री, अमरदीप गुप्ता, मनीष, अभिनाश, प्रबंधक अनुपम कुमार, अध्यक्ष मीना पांडेय, सचिव रंजीता बरनवाल, रत्नेश मौर्या, स्मृति गुप्ता, रूबी बरनाल, प्रियंका गुप्ता, सिमरन गुप्ता, गूंजेश्वरी चौधरी, पूजा गुप्ता, अन्नपूर्णा जयसवाल, सुमन यादव, काजल मौर्या, आस्था पटेल, सरिता गौड़, गुड़िया वर्मा, किरण सर्राफ, पूनम द्विवेदी, संध्या द्विवेदी, सत्यभामा देवी, सिंधु कुशवाहा, किरण जयसवाल, सुमन वर्मा, स्वेता बरनवाल, लक्ष्मी देवी, सरिता जी, प्रीति गोयल, गीता बरनवाल, संध्या अग्रवाल, अनीता वर्मा, रिंकी अग्निहोत्री, किरण मौर्या, नारायण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments