दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की मासिक बैठक सम्पन्न

 


गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की मासिक बैठक सोमवार को कृष्णा नगर स्थित 'मॉडर्न हेरिटेज एकेडमी' के सभागार में आयोजित हुआ। 

समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित बिंदुओं पर विमर्श के साथ ही कुछ अन्य ज्वलंत समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कोविड-19 संक्रमण काल के कारण दीर्घ अवधि से समिति की बैठके आयोजित नहीं की जा सकी थी।

वक्तागण अनन्त मिश्र, रामाधार पांडेय, अशोक मिश्र, आशुतोष मिश्र, उद्भवेश मिश्र, इं० अरविंद पाठक, इं० रजनीश मिश्र, डॉ० श्रीधर मिश्र, डा० एस०एन० पाठक, रमेश चंद्र पांडेय आदि ने अपने-अपने विचार रखें। विशिष्ट संरक्षक-दिग्विजय मिश्र, ब्रजेन्द्र पाण्डेय ने विशेष आजीवन सदस्य इसके अलावा राम आधार पाठक तथा श्रीराम पाण्डेय ने आजीवन सदस्य के रूप में समिति की स्थाई सदस्यता प्राप्त की। यह जानकारी संगठन मंत्री, अनन्त मिश्र ने दी।

कार्यक्रम में डा० आलोक मिश्र, डा० अजय पांडेय, डॉ० दिनेश पांडेय, दुर्गेश मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, राकेश पाठक, शक्ति मिश्र, आदित्य पाण्डेय, चूड़ा मणि मिश्र, योगेंद्र पाठक, मंटू पाण्डेय, राम सुधाकर पांडेय, शरद चंद्र पाठक, बृजेश पाठक, रमेश चंद्र मिश्र, चतुर्भुजा मिश्र, अनादि प्रसाद मिश्र, राम दत्त मिश्र, संतोष पाठक, प्रेम नारायण मिश्र, रूद्र नारायण मिश्र, घनानंद पांडेय आदि के साथ सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष अभय पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहें। बैठक का संचालन महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने किया।

Comments