भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को महानगर व्यापारी प्रकोष्ठ ने दी बधाई



गोखपुर। भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर रविवार को नव नियुक्त भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक और सह संयोजक को व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन और भाजपा महानगर व्यापारी प्रकोष्ठ के लोगों ने बधाई दिया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नव नियुक्त क्षेत्रीय संयोजक भोला अग्रहरि और सह संयोजक निखिल मोटानी को बेनीगंज स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन और भाजपा महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रितेश जायसवाल, संतोष वर्मा, राजू शर्मा, नितिन कुमार जायसवाल, मीडिया प्रभारी विनय सिंह, गोपाल वर्मा आदि ने दोनों पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

पुष्प दंत जैन ने कहा कि नई टीम से हमें पूरी उम्मीद और विश्वास है कि यह लोग संगठन को नए ऊर्जा से संचालित करके व्यापार प्रकोष्ठ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Comments