जायसवाल महिला विकास समिति द्वारा अंजू चौधरी को पुनः उपाध्यक्ष बनाये जाने पर किया गया सम्मान

गोरखपुर। जायसवाल महिला विकास समिति द्वारा सम्मान समारोह एवं सावन की फुहार नामक कार्यक्रम बुधवार को चौधरी निवास में आहूत की गई।

सर्वप्रथम संस्था के सदस्यों द्वारा कुलदेवता सहस्त्रबाहु जीके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी को पुनः उपाध्यक्ष बनाये जाने पर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवम सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन एवम सफल संचालन रीना जायसवाल ने किया।

पूर्व अध्यक्ष संध्या जायसवाल ने मंत्रोचार के साथ अंजू चौधरी को टीका लगाया व अध्यक्ष रीना जायसवाल अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत व मंत्री सीता ने माल्यार्पण एवं उपहार देकर और संस्था की महिलाएं पुष्पगुच्छ देकर अंजू चौधरी का सम्मान किया। भारतीय संस्कृति और संस्कार से सराबोर सावन का कार्यक्रम में लोकगीतों, बागों नें जुला झूले राधा प्यारी जैसी लोक गीत गाकर सविता द्वारा सुंदर प्रस्तुति की गई। इस मनमोहक गीतों से सखियाँ झूम उठी। ढोलक की थाप और लोकगीत के बीच मेहंदी एक-दूसरे को लगाकर कार्यक्रम को मनमोहक बनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीना, सीता, कविता, रागिनी, उषाकिरण, सिंधु, श्यामा, मीना, पूजा, तनुश्री, कविता, ममता, विभा, निरूला, संध्या, किरण, मीना, रिंकू, मीरा, विनीता आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की जानकारी अंजू चौधरी के पीआरओ व मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने दी।

Comments