माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही नीतीश सिंह का हुआ भव्य स्वागत

यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही नीतीश सिंह का हुआ भव्य स्वागत व अभिनंदन...

 


गोरखपुर। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 15 अगस्त को फतह कर वहां तिरंगा फहराने वाले गोरखपुर के युवा पर्वतारोही नी‍तीश सिंह का गोरखपुर पहुचने पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।।गोरखपुर रवानगी से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनके इस अभियान के लिए शुभकामनाए दी थी।।गोरखपुर पहुँचने पर 23 साल के नीतीश का शहर के लोगों ने भी स्वागत किया और बधाई दी।

इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को भारत के लोकसभा अध्यक्ष स्पीकर मा० ओम बिरला जी ने अपने दिल्ली आवास पर भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए रवाना किया था। 

नीतीश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8:50 पर यूरोप महाद्विप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5842मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया।इस अभियान में नोवा जयसवाल इंटरप्राइजेज, प्रोजेक्ट बाला दिल्ली संस्था और सिम्पली स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने सहयोग किया।आपको बता दे 26 जनवरी को पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फरह किया था।

गोरखपुर प्रथम आगमन पर पर्वतारोही नीतीश का गोरखपुर हवाई अड्डा पर स्वागत सम्मान हुआ उसी के उपलक्ष में मोहद्दीपुर, पैडलेगंज चौराहा, शास्त्री चौक पर भी स्वागत अभिनंदन किया गया। फिर पर्वतारोही नीतीश सिंह ने गोरखनाथ मंदिर में पहुच भगवान गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी जी ने स्वागत व अभिनंदन किया।

इस कार्यक्रम में नीतीश जी का प्रशांत जयसवाल, हरिकेश राम त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, नीरज सिंह, नारायण दत्त ओझा, अंकित मिश्रा,मोतीलाल गुप्ता, विजय सेन सिंह, पीयूष राज सिंह, सूरज राय, अजय सिंह, विवेक सिंह, विवेकानन्द, योगेश, शुभम शुक्ला आदि ने स्वागत अभिनंदन किया।

युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा - रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड - चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल्ल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की, फिलहाल वह इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ से एम.बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

Comments