भद्रा मुक्त है रक्षा बंधन कल, पूरे दिन बहनें अपने भाइयों को बांध सकती है राखी

 रक्षा बंधन का त्यौहार कल

हिंदी पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन का त्यौहार हर साल सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 22 अगस्त दिन रविवार को पड़ रहा है। इस बार राखी पर कोई भद्रा नही पड़ रही है, इसलिए पूरे दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।

रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हिदू धर्म में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधती हैं, तथा माथे पर तिलक लगाकर उनके सुखद और समृद्धि जीवन की कामना करती है और उनके दीर्घायु होने की भगवान से आशीर्वाद मांगती है। भाई भी बहन को हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने के संकल्प का वचन देता है|

रक्षा बंधन का त्यौहार इस साल 2021 में 22 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनके सुखद व दीर्घायु होने की कामना करती हैं, इसलिए आपको यह अवश्य जान लेना चाहिए कि इस दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

रक्षाबंधन पर क्या करें-

1. रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले बहन को सूर्योदय पहले स्नान करना चाहिए। इसके बाद साफ और वस्त्र धारण करने चाहिए। 

2. इसके बाद अपने ईष्ट देव की पूजा करनी चाहिए और राखी की भी पूजा करनी चाहिए। 

3. अपने ईष्ट देव की पूजा के बाद पितरों को याद करें और अपने बड़ों का भी आर्शीवाद प्राप्त करें।

4. राखी के लिए रेशम या रंगीन सूत की डोर ही लें। आजकर बाजार में बनी बनाई राखीयां भी मिलती है। 

5. रक्षाबंधन के दिन राखी में स्वर्ण, केसर, चन्दन, अक्षत और दूर्वा रख कर पहले राखी की पूजा करते। 

6. राखी की पूजा के बाद अपने भाई का तिलक करें। तिलक करने रोली या कुमकुम का ही प्रयोग करें। 

7. भाई को तिलक करने के बाद टीके पर अक्षत जरूर लगाएं। 

8. इसके बाद अपने भाई के दहिन हाथ पर राखी बांधे।

9. राखी बांधने के बाद भाई का मुंह भी मीठा अवश्य कराएं। 

10. अतं में भाई को अपनी बहन के पैर छुकर उसका आर्शीवाद लेना चाहिए। 

         आचार्य गणेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्वत् महासभा, गोरखपुर 

रक्षाबंधन पर क्या न करें-

1.रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को नाराज न करें और न हीं किसी भी स्त्री का अपमान करें।

2. इस दिन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधने से पहले रक्षा सूत्र की पूजा करना न भूलें। 

3. रक्षाबंधन के दिन बहनों को अपने भाई राखी बांधने से पहले कुछ भी खाना नहीं चाहिए। 

4. इस दिन भूलकर भी किसी भी प्रकार से मास या मदिरा का सेवन न करें। 

5. रक्षाबंधन के दिन किसी भी प्रकार से अपनी बहन से झूठ न बोलें और न ही उसका दिल दुखाएं। 

6. इस दिन अपनी बहन को राखी के लिए इंतजार न कराएं। 

7.रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को गुस्सा न करें। अगर आपकी बहन से कोई गलती भी हो जाए तो उसे क्षमा कर दें। 

8.इस दिन भाईयों को राखी बंधवाने के बाद अपनी बहन को कोई उपहार अवश्य देना चाहिए। 

9.रक्षाबंधन पर अपनी बहन के पैर छुकर उनका आर्शीवाद लेना न भूलें और बहन भी अपने से बड़ों का आर्शीवाद लेना न भूले। 

10. इस दिन भाई और बहन दोनो ही अपने ईष्ट देव का आर्शीवाद लेना न भूलें।

11. रक्षा बंधन के दिन भद्रा और राहुकाल में राखी न तो बांधनी चाहिए और नहीं भाई को बंधवानी चाहिए| भद्रा और राहुकाल में राखी बांधना भाई और बहन दोनों के लिए बहुत अशुभ होता है।

12. रक्षा बंधन पर भाई और बहन दोनों को काले रंग के इस्तेमाल से बचना चाहिए। यह नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

13. राखी बांधते समय बहन और भाई इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख दक्षिण दिशा में न हो| राखी बंधवाते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख रखना उत्तम होता है।

14. रक्षा बंधन के अवसर पर भाई-बहन एक दूसरे को तौलिया या रुमाल उपहार में न दें। यह शुभदायक नहीं होता है।

15. रक्षा बंधन के दिन हमराखी बांधते समय तिलक में अक्षत के लिए खड़ा चावल का ही उपयोग करें। टूटे चावल का तिलक न लगाएं, क्योंकि अक्षत का मतलब जिसकी क्षति न हुई हो।

 

Comments