पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह को राष्ट्र वंदन समिति ने किया स्वागत



गोरखपुर। यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी चोटी माउंट अलब्रुस पर भारत के शान का प्रतीक तिरंगा लहरा कर वापस लौटे माउंटेनर (पर्वतारोही) नीतीश कुमार सिंह का शानदार स्वागत राष्ट्र वंदन समिति के तत्वाधान में गाजे बाजे के साथ माल्यार्पण एवम पुष्प वर्षा कर महानगर के शास्त्री चौराहे पर किया गया।

ज्ञात हो माउंटेंनर नीतीश अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह कर अपने जिले प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।अब यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर शान से तिरंगा लहरा कर अपने वतन वापस आए।

वापस आने पर जो शहर वासियों ने जोरदार ढंग से जगह-जगह स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्र वंदन समिति के अध्यक्ष विजय खेमका महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष राजू लोहार का मुकेश दुआ अनुराग खेमका रामानंद गुप्ता राहुल दुबे समेत महानगर के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

समिति के अध्यक्ष विजय खेमका महामंत्री दुर्गेश ने बताया कि राष्ट्र वन्दन समिति वर्ष भर में देश समाज का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य करती है।

इसी क्रम में पदाधिकारियों ने आज देश और प्रदेश गोरखपुर का नाम रोशन करने वाले नीतीश कुमार सिंह का स्वागत कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही है।

नौजवानों को विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में आगे आना चाहिए। अभी संपन्न में ओलंपिक में भारत ने अपने पिछले प्रदर्शन से शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते युवाओं की बहुत अच्छी भूमिका रही ऐसे युवाओं का उत्साह वर्धन कर के हम लोग आने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का प्रयास कर रहे है।

Comments