महिला जायसवाल विकास समिति की रीना अध्यक्ष और सीता मंत्री मनोनीत



अध्यक्ष रीना जायसवाल।


महामंत्री सीता जायसवाल

गोरखपुर। महिला जायसवाल विकास समिति का त्रिवर्षीय पुनर्गठन करते हुए सर्वसहमति से पुनः रीना जायसवाल को अध्यक्ष और सीता जायसवाल को महामंत्री मनोनीत किया गया।

जायसवाल विकास समिति की ओर से रविवार को एक बैठक संयुक्त मंत्री रमेश कुमार जायसवाल के आवास राप्तीनगर में अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन महामंत्री अजय कुमार जायसवाल ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा प्रकाशित होने वाली जागृति पत्रिका का नौवा अंक 2021-22 का प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए सभी सदस्य विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवरण अविलंब समिति के पास उपलब्ध करा देवें। ज्ञातव्य हो कि यह पत्रिका कोरोनावायरस व लाकडाउन के कारण दो वर्ष बाद प्रकाशित होने जा रहा है।

केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने विचारों उपरांत महिला जायसवाल विकास समिति का त्रिवर्षीय पुनर्गठन करते हुए पुनः रीना जायसवाल को अध्यक्ष और सीता जायसवाल को महामंत्री मनोनीत किया तथा उन्हें अधिकृत किया कि वे अविलंब 27 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित करें।

बैठक में शिव शंकर जायसवाल, सुधीर कुमार, रमेश कुमार, ओम प्रकाश,, गोपाल जायसवाल, ई0 सुकांत, के जी गुप्ता, टी एम गुप्ता, सुरेश चन्द्र जायसवाल, अनिल कुमार, अजय कुमार, ओम शिव बासुदेव, अवधेश कुमार गुप्ता, पन्नालाल, बी पी गुप्ता, सुभाष चन्द्र, डॉ सतीश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Comments