महिला शाखा "उड़ान" की सचिव खुशबू मोदी और अध्यक्षा अंजलि लीलारिया बनी

 मारवाड़ी युवा मंच की एक नई महिला शाखा का हुआ गठन

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच की नई महिला शाखा गोरखपुर "उड़ान" का गठन हुआ। जिसकी अध्यक्षा अंजलि लीलारिया, सचिव खुशबू मोदी और कोषाध्यक्ष श्रुति अग्रवाल बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चाँदवासिया, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल एवं प्रदेश संयुक्त सचिव आलोक अग्रवाल के साथ मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा के अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल, सचिव अभिषेक पोद्दार, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल एवं स्मृति अग्रवाल उपस्तिथि रही।  

पदाधिकारियों का स्वागत पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया।

संस्था की उपाध्यक्ष प्रीति चाँदवासिया,प्रिया अग्रवाल संयुक्त सचिव रोली अग्रवाल निदेशक वन्दना अग्रवाल,अनु चाँदवासिया, निशा गोयल, नयन गोयल, मिताली जालान, निधि अग्रवाल, नेहा जैन बनी। 

तत्पश्चात आज संस्था द्वारा हरियाली तीज का भी भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कई तरह के खेल का आयोजन किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उपरोक्त जानकारी संस्था की जनसम्पर्क अधिकारी स्वाति पोद्दार ने दी।

Comments