पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर किसानों को किया सम्मानित

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 71 वें जन्मदिन पर जिले के भौवापार मे 71 किसानों को सम्मानित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डां धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा ही संगठन के के आधार पर मना रही है इसी क्रम में आज किसानों को सम्मानित करने का कार्य किया गया। मोदी जी ने किसानों के हित के लिए अनेकों कार्य किए। आज देश का किसान खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। बिचौलियों का काम आज सरकार ने खत्म कर दिया सीधे-सीधे किसी भी प्रकार की योजना या लाभ सीधे किसानों के खाते में जा रहे हैं।


समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह।

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि मोदी जी की सरकार में आज देश और प्रदेश मे किसानों का उनके अनाज का उचित मूल्य सीधे किसानों को सरकार दे रही है। आज देश का किसान मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।

संबोधित करते हुए महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, निरंकार त्रिपाठी, व बृज किशोर राय ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में आज देश का किसान सीधे-सीधे सरकार से संवाद कर रहा है। सरकारी योजनाओं का भी लाभ किसानों को मिल रहा है। अब सीधे किसानों के खाते में इन लाभ के राशि को भेज रही है। पहले की सरकारों में बिचौलियों द्वारा बीच में योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक नहीं पहुंच पाता था। जो आज मोदी जी की सरकार में सीधे किसानों के खाते में योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

अध्यक्षता किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे ने किया।

संचालन महानगर मंत्री किसान मोर्चा सत्यजीत सिंह ने किया।

कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, बबलू सिंह, चंद्रपाल सिंह राही, शिव प्रकाश शाही, राजकुमार सिंह, संजय तिवारी, विकास गिरी, शुभंकर यादव, संतोष चंद्र, डी एन सिंह, आशुतोष सिंह, बंशीधर पांडे, भूपेंद्र सिंह, रितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments