दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद


गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति ने ग्राम-रामपुर, मोहरीपुर के एक बाढ़ पीड़ित परिवार के मदद का बीड़ा उठाया जब परिवार के ही एक व्यक्ति लक्ष्मी पाण्डेय की बाढ़ में डूब जाने से मृत्यु हो गयी। पूरा गांव जलमग्न हो जाने पर महिलाओं बच्चों समेत यह परिवार इस समय गांव से कुछ दूर बने बंधे पर इस त्रासदी से बचने के लिए मजबूर है। बाढ़ की इस विभीषिका एवं पीड़ित परिवार की दुर्दशा को देखते हुए समिति के सुहृद सहयोगी जनों ने आगे आ कर पीड़ित परिवार के सहायता के लिए तत्परता दर्शाते हुए ग्राम रामपुर ग्राम के निकट एकत्रित हुए। समिति के अध्यक्ष पं० शरद चन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में पं० अवधेश पाण्डेय गुरुजी, कर्नल राम मोहन पाण्डेय, अशोक मिश्र, प्रमोद मिश्र, अरविन्द पाठक, अमरनाथ मिश्र, अनन्त मिश्र, रजनीश मिश्र, राजेश त्रिपाठी, मंटू पाण्डेय आदि ने तत्काल आर्थिक सहयोग व खाद्यान्न आदि एकत्रित कर बाढ़ पीड़ित परिवार को मृतक के भतीजे अनिल पाण्डेय और मुन्ना पाण्डेय को खाद्य सामग्री, आर्थिक सहयोग आदि सुपुर्द किया।

Comments