गोरखपुर पहुँचने पर आचार्य महामण्डलेश्वर लक्ष्मी नारायण का हुआ जोरदार स्वागत

- एयरपोर्ट पहुंचने पर आचार्य को फूल मालाओं से लाद दिया गया।

- काफिला यहां से सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचा, यहां पर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी पूजा अर्चना कर शीश निवेदित की।

- गोलघर काली मंदिर पहुंचने पर मां जगत जननी की आरती-पूजन कर लिया आशीर्वाद 

- गोरखपुर किन्नर अखाड़ा द्वारा फूल माला पहना कर किया गया स्वागत। अभिनंदन समारोह की शुरुआत पूर्वाह्न 1:30 बजे से हुई।


गोरखपुर। किन्नर समाज में धर्म-जाति की दीवारें नहीं होतीं। हमारे यहां हिन्दू समाज में किन्नरों को पहले अपनाया नहीं गया, इसलिए इसमें इस्लाम का बहुत प्रभाव रहा। जब सिंहस्थ में किन्नरों के अखाड़े को मान्यता मिली और मैं महामंडलेश्वर बनी तब से बहुत परिवर्तन आया है। समय के साथ बदलाव होता है। हम किन्नर इसी समाज का हिस्सा है, इसलिए समाज की मुख्यधारा से जुड़ना बहुत जरूरी है। यह बातें किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कही। शुक्रवार को गोलघर स्थित एक होटल में किन्नर अखाड़ा गोरखपुर द्वारा आयोजित स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम में मौजूद रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पहले किन्नर की स्थिति क्या हुआ करती थी, यह किसी से छिपा नहीं है, पर समाज में आज इनके प्रति लोगो की धारणा बदली है। लोग बहुत कुछ बोलते थे, पर मैं कर्म करती रही और आज मैं आचार्य महामण्डलेश्वर हुई। इसलिए हमें अपने कर्म में विश्वास करना चाहिए और अपने कर्म को पूरी श्रद्धा व लगन से करते रहना चाहिए। यह जगत जननी मां भारतीय की भूमि कर्म प्रधान है। यहां पर प्रभु श्रीराम भी अवतरित हुए, श्रीकृष्ण और भगवान, नरसिंह के रूप में दुष्टों का संहार करने धरती पर आए और अपने तप बल से दुष्टों का नास किया। यह हमारी भारत की भूमि कर्म प्रधान देश है। इसलिए इंसान को कर्म अच्छे करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किन्नर कला और संस्कृति के संरक्षक रहे हैं। उनकी परंपराएं हजारों साल पुरानी हैं। किन्नर अखाड़ा अपनी परंपराओं को सहेजने और सवारने में देशभर के किन्नर समाज को जोड़ रहा है। धर्म की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। किन्नर अखाड़ा अपने सम्मान और धर्म ध्वजा को लेकर चलने को तत्पर है।

किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुँची लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का जोरदार स्वागत हुआ। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी गोरखपुर एयरपोर्ट सुबह तकरीबन 8:30 बजे पहुंची। यहां पर महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी और कौशल्या नंद गिरी ने इनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इनके गोरखपुर पहुंचने जहां एक तरफ पुष्पों की वर्षा हो रही थी तो वहीं दूसरी तरफ आकाश से इंद्रदेव भी जल से अभिषेक कर रहे थे। माहौल पूरी तरह खुशनुमा था। यहां से कार द्वारा सीधा गोरखनाथ मंदिर पहुँची जहा उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ बाबा का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। और फिर उनका काफिला सीधे गोलघर काली मंदिर पहुंचा। जहां पर उन्होंने जग कल्याण की कामना के साथ आरती पूजन की। इनके साथ दो और महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी और कौशल्या नंद गिरी भी मौजूद रहीं। सभी मां जगत जननी की पूजा अर्चना किया।

इसके पूर्वाह्न 12:30 बजे से मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई।महामण्डलेश्वर कनकेश्वरी नन्द गिरी के नेतृत्व में किन्नर अखाड़ा गोरखपुर द्वारा होटल में आयोजित स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों और संस्थानों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ मंच पर किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष कौशल्या नन्द गिरी, महामण्डलेश्वर कनकेश्वरी नन्द गिरी, भारती बरनवाल, ममता तिवारी उपस्थित रही।

कार्यक्रम में सबसे पहले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। 

संचालन शीतल मिश्र और समरेंदु सिंह ने किया। 

किन्नर अखाड़ा गोरखपुर द्वारा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में करीब चालीस सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।

आभार प्रकट महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने किया।

उक्त अवसर पर भजन सम्राट नन्दू मिश्रा, डी के गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, भाजपा यूवा नेता शीतल मिश्रा, तनिष्क गुप्ता, अमरदीप गुप्ता, नैना सिंह, नेहा मणि आर्या, पुनीत पाण्डेय, शुभम शुक्ला, पर्वतारोही नीतीश सिंह, हिमकर नाथ पांडेय, धर्मराज पांडेय, हरिलाल कुशवाहा, चंदन, श्रेयांश बरनवाल, अजय, अंकित मिश्रा, अमित दत्त शुक्ला, प्रवीण तिवारी, मंगल, सूरज, अनुपम कुमार, रीना जायसवाल, मीना पांडेय, रंजीता बरनवाल, पूजा गुप्ता, आस्था, स्मृति, प्रियंका, किरण, स्वेता, गुड़िया, सरिता, रूबी, काजल, सुमन यादव, नारायणी मिश्रा, अर्चना सिंह, संध्या द्विवेदी, भाजपा नेत्री कुमकुम सिंह, लोकगायक राकेश उपाध्याय, गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह, जगनैंन सिंह नीटू, दीनानाथ सिंह, सौरभ शुक्ला, श्रवण पटेल, पंकज गोयल, अमित दत्त शुक्ला, प्रवीण शास्त्री, अंकित मिश्रा, दुर्गेश त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Comments