जेसीआई गोरखपुर स्वराज द्वारा बन्धन-जेसीआई वीक के पहले दिन कोविड टीकाकरण



गोरखपुर। जेसीआई स्वराज द्वारा शहर में बन्धन-जेसीआई वीक (9 से 15 सितंबर 2021) का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत अध्यक्ष वसुंधरा सिंह के नेतृत्व में लालडिग्गी स्थित मलिन बस्ती को गोद लिया गया है। सर्वे के उपरांत इसी बस्ती में जनसम्पर्क प्रमुख जेसी डॉ. प्रियंका वर्मा की देखरेख में गुरुवार को कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन सीएमओ डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने फीता काट कर किया। यहां पर निजामपुर की टीम द्वारा लोगों को कोवैक्सीनेशन का टीका लगाया गया। संस्था की ओर से बस्तीवासियों को कोरोना से जागरूक किया गया और लोगों को 5000 मास्क का वितरित किया गया। इसी क्रम में अध्यक्ष वसुंधरा सिंह के नेतृत्व में महिला थाना और पुलिस कण्ट्रोल रुम में लोगों को कोरोना किट का वितरित किया गया। अध्यक्ष वसुंधरा सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से स्पर्श इंटर कालेज को एक आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर दिया गया है। सचिव जेसी सिल्की अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष जेसी अनुराधा जैन की देखरेख में शहर के विभिन्न हिस्सों में सूखा राशन वितरित किया गया और कइ स्थानों पर सेनिटेशन कराया गया। टीकाकरण कैम्प में एसीएमओ डॉ. एनके पाण्डेय, डॉ. सदफ, केपी शुक्ला, पवन सिंह उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसी पायल, जेसी निशा, जेसी गरिमा गोयल, जेसी पल्लवी, जेसी सिन्धुजा का विशेष योगदान रहा।

Comments