देवी मंदिरों में घंट-घड़ियाल के बीच गुंजा माता रानी के जयघोष

 

गोरखपुर। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर बृहस्पतिवार को भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना की। देवी की पूजा अर्चना के लिए प्रतिपदा को सुबह से ही भक्तजन मां के दरबार में पहुंचने लगे। श्रद्धा और आस्था के भाव के साथ माता की पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई। घरों से मंदिर तक आस्था का सागर हिलोरे लेता रहा। महिलाओं ने पूजन के साथ मंदिरों में मत्था टेका। इस दौरान घर और मंदिरों में मैया के दरबार सजे रहे। कहीं महिलाओं ने मां का गुणगान कर लंगुरिया गाए तो कहीं कलश के साथ यात्रा में शामिल हुई। 

सुबह से ही मां भगवती का आराधना घर और मंदिरों में पूजन और आरती से शुरू हुआ। वही शहर के गोलघर स्थित काली मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने देर शाम तक माता की दर्शन पूजन किया। शारदीय नवरात्र के प्रथम देवी शैलपुत्री की श्रद्धा सुमन के साथ भक्तों ने मंदिरों में दर्शन पूजन कर कपूर, अगरबत्ती जलाकर मंगल कामना की। इस दौरान देवी मंदिरों में घंट-घड़ियाल बजते रहे और माता रानी की जयघोष गुंजता रहा।

Comments