मां के खुले पट, वैदिक मंत्रोचार के बीच महामंडलेश्वर ने की आरती-पूजन

 


मातारानी की जयघोष के साथ महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने पादरी बाजार स्थित सार्वजनिक काली मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का पट खोल किया अनावरण, आरती-पूजन कर देश की कल्याण की कामना की। इस दौरान मंत्रोचार के बीच घंट घड़ियाल गूंज रहे थे।


गोरखपुर। महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी द्वारा पादरी बाजार स्थित सार्वजनिक काली मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोल कर अनावरण किया गया।
शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि मंगलवार को महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी द्वारा पादरी बाजार स्थित सवार्जनिक शिव काली मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोल कर अनावरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर माता के प्रति आस्था व श्रद्धा निवेदित की। सार्वजनिक शिव काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी मौजूद रही। 


उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के बीच माता रानी का पट खोल कर मां भगवती की आरती पूजन कर आराधना की। शंखनाद के साथ श्रद्धालुओं ने किया का प्रथम दर्शन। इस दौरान घंट घड़ियाल के साथ मां की जयघोष गुंजा रहा। माहौल पूरी तरह भक्ति से सराबोर था।
महामंडलेश्वर ने बताया कि हिंदू सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। इस दौरान दुष्टों का संहार करने के लिए मां जगत जननी पार्वती ने स्वयं दुर्गा का रूप धारण कर अवतरित हुई और दुराचारी महिषासुर का बध किया। इन नव दिनों में माता का अलग अलग स्वरूप में अवतरण की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि का पर्व आराधना और उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने मां भगवती से देश की कल्याण के लिए कामना की।



कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सोमनाथ,शेरू जायसवाल, सुनील यादव, मनीष गुप्ता, विकाश गुप्ता, आदित्य नाथ, प्रवीण, गोल्डेन, सूरज, नीतीश, टप्पू के आलावा मुख्य रूप से समरेन्दु सिंह, अमरदीप गुप्ता, शीतल कुमार मिश्र, राकेश सिंह, नेहा मणि आर्या, सिद्धि गुप्ता, नैना सिंह, रत्ना सिंह, नैना, शिल्पा, दीपक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Comments