गायत्री परिवार की टोलियां निकली कोरोना संक्रमित परिवारों में गायत्री मंत्र का उच्चारण करने

गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में दो दो व्यक्तियों के समूह बनाकर तीन टोलियां निकली है। जिसमे से एक टोली शान्तिकुंज के प्रतिनिधि में डी. पी सिंह एवं दलवीर यादव को डॉ प्रणव पांड्या एवं शैल पांड्या द्वारा जनपद के विभिन्न भागों में भेजा गया। 

यह टोली पादरी बाजार स्थित रचनात्मक ट्रस्ट के ट्रस्टी बालमुकुन्द प्रसाद गुप्ता के आवास पर पहुँची और यहां पर मुख्य ट्रस्टी एवं युवा समन्वयक दीना नाथ सिंह की टीम के साथ बैठक सम्पन्न हुआ। 

दीना नाथ सिंह ने बताया कि जिला समन्वयक अशोक तिवारी के नेतृत्व में डीपी सिंह एवं दलवीर यादव जी की टोली के साथ बैठक हुई। 

मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि शांतिकुंज के प्रतिनिधि के आने का उद्देश्य 2021 से 2025 तक स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत गायत्री मंत्र एवं गायत्री परिवार से जुड़े सभी भाईयों बहनों माता को पूजनीया शैल जीजी एवं श्रद्धेय डॉ साहब का ढ़ेर सारा प्यार स्नेह देना एवं कोरोना संक्रमित परिवार में गायत्री मंत्र का उच्चारण अथवा मन्त्रलेखन आरम्भ कराना, प्रत्येक घर मे भोजन बनने के बाद बलिवैश्य करना ततपश्चात भोजन करने का संकल्प, प्रत्येक नए परिजन के घरों में आरोग्य वाटिका का स्थापना कराकर उन्हें मिशन की गतिविधियों से जोड़ना, ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक गाँव मे प्रज्ञा मण्डल, महिला मंडल, युवा मंडल एवं दीया में सदस्यता दिलाना, यह सब दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करना होगा। 

ततपश्चात 2026 जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। 2026 के बसन्त पर्व बहुत ही भव्य एवं विश्व स्तर पर बहुत ही विराट स्वरूप में मनाया जाना है जो विश्वस्तर पर ऐतिहासिक होगा और सनातन धर्म का परचम लहराएगा। 

टोली का 24 अश्वमेघ यज्ञ के साक्षी वरिष्ठ ट्रस्टी आदरणीय अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा जी ने चंदन तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया। 

मुख्य ट्रस्टी एवं युवा समन्वयक दीना नाथ सिंह ने प्रज्ञा मण्डल, महिला मंडल, युवा मण्डल एवं DIYA से भाई बहनों एवं माता से अनुरोध किया है कि जन्म शताब्दी को ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु अभी से लगकर घर घर पंजीकरण करना और उन्हें बलिवैश्य, मन्त्रलेखन, जप, साधना, रचनात्मक अभियान, स्वाध्याय एवं विचार क्रांति अभियान से जोड़ने का क्रम आरम्भ कर देवें। 

बैठक में जिला समन्वयक अशोक तिवारी, अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह, चंद्रभान सिंह, राधेश्याम गौड़, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, बालमुकुन्द प्रसाद, श्रवण प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, सतीश सिंह, हेमन्त त्रिगुणायत, कैलाश नाथ, आनंद प्रताप सिंह, उपस्थित रहे।

Comments