नवरात्रि के पहले दिन जयघोष के बीच की गई मां भगवती की आरती

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के प्रतिपदा को सूर्यकुंड धाम सरोवर पर वैदिक मंत्रोचार के बीच माता रानी की आरती पूजन की गई। सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वधान में विगत कई वर्षों से चली आ रही है साप्ताहिक आरती गुरुवार को घंट-घड़ियाल के बीच सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि महानगर भाग कार्यवाह दुर्गेश जी ने मां गंगा की जयघोष के साथ आरती का शुभारंभ किया। इस दौरान सरोवर परिसर में माता रानी की जयघोष गूंज रहे थे। घंट-घड़ियाल बज रहे थे। कार्यक्रम की शुभारंभ सायं काल 6 बजे मुख्य मंदिर में पूजन अर्चन से की गई। इसके बाद सरोवर पर स्थित मां गंगा के प्रतिमा के समीप मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,‌ महानगर के भाग कार्यवाह दुर्गेश त्रिपाठी ने ओम जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता। जो नर तुमको ध्याता बल, बुद्धि, धन पाता।... के स्वर गूंज रहे थे। माहौल पूरा भक्ति से परिपूर्ण था। 

मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते श्रवण पटेल, राकेश सिंह, सिद्धि गुप्ता, शीतल मिश्र, त्रिलोकी नाथ।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे दुर्गेश जी ने कहा कि भगवती गंगा हम सब की माँ है। सभी नदियों के प्रति हम मातृ भाव रखते हुए उन्हें प्रदूषित नही होने देंगे। वर्तमान समय में जल का संकट पृथ्वी पर चारों तरफ हो रहा है ऐसी परिस्थिति में यदि नदियों के प्रति श्रद्धा रखते हुए हम पूजन अर्चन करें तो माँ गंगा के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर माता रानी के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। आरती पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम का संयोजक सिद्धि गुप्ता ने किया।

संचालन समरेंदू कुमार सिंह ने तो आभार प्रकट शीतल मिश्र ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता अमरदीप गुप्ता, भाजपा युवा नेता शीतल कुमार मिश्रा, श्रवण पटेल, समरेन्दु कुमार सिंह, राकेश सिंह, सिद्धि गुप्ता, त्रिलोकीनाथ बारी, मोनु गुप्ता, प्रतिक सिंह, घनश्याम पासवान, समरेन्दू सिंह, हरिनारायण गुप्ता, प्रभात मिश्रा, मक्कु लाल शर्मा, घनश्याम पासवान, राम सिंह प्रजापति, अमित श्रीवास्तव, दीपा पाण्डेय, मीना श्रीवास्तव, सूरज शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments