दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति के त्रिवार्षिक अधिवेशन हुआ निर्धारित

गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति के कार्यकारिणी एवं संरक्षकगण की बैठक रविवार को गोरखनाथ स्थित रामनगर कॉलोनी में समिति के विशिष्ट संरक्षक इं० अरविन्द कुमार पाठक के आवास पर अध्यक्ष श्री शरद चन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से समिति तृतीय त्रिवार्षिक कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी गठित किये जाने हेतु संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार चुनाव कराये जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इस बार के अधविवेशन हेतु पूर्व घोषित चुनाव प्रक्रिया अपनाए जाने के अनुसार कार्यकारिणी के विभिन्न पदों हेतु दावेदारी प्रस्तुत करने के कर्म में नामांकन हेतु दिनांक 14 नवम्बर, नाम वापसी हेतु दिनांक 21 नवम्बर, तथा किन्हीं पदों हेतु एक से अधिक वैध उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त होने की स्थिति में यदि आवश्यक हुआ तो दिनांक 28 नवम्बर को चुनाव कराए जाने का कार्यक्रम तय किया गया। कार्यकारिणी के नवीन सदस्य के रूप में सम्मिलित होने हेतु प्रस्तावित नामों को अध्यक्ष एवं महामंत्री के अनुमोदन के पश्चात सदस्यता प्राप्त कराये जाने का निर्णय लिया गया। विशिष्ट संरक्षकगण व वरिष्ठ पदाधिकारियों युक्त गठित एक अंतरिम उप समिति द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराये जाने की बात सर्वसम्मति से स्वीकार की गयी। चुनाव अधिकारी के रूप में विशिष्ट संरक्षक श्री रामाधार पाण्डेय तथा श्री सत्या चरण पाण्डेय व श्री चूड़ा मणि मिश्र को चुनाव समिति के सदस्य के रूप में नामांकन उपस्थित सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आशुतोष मिश्र, अनन्त मिश्र, डा० आलोक मिश्र, रजनीश मिश्र, सौरभ मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, शिव शंकर मिश्र, जयमूर्ति मिश्र, डा० अजय पाण्डेय आदि की उपस्थिति गरिमामयी रही। बैठक का संगठन मंत्री अनन्त मिश्र ने किया।

Comments