दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की क्षेत्रीय बैठक सकुशल सम्पन्न


गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति के तत्वाधान में जंगल कौड़िया परिक्षेत्र की महत्वपूर्ण क्षेत्रीय बैठक आज दिनांक 17 अक्टूबर, 2021 दिन-रविवार को जंगल कौड़िया में समिति के विशेष आजीवन सदस्य श्री श्रीकांत मिश्र जी के आवास पर आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता शरद चन्द्र पाण्डेय की। बैठक में संगठन सशक्तिकरण, विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर परिचर्चा के साथ ही समिति द्वारा आगामी 07 नवम्बर, 2021 को गोरखपुर जनपद के सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन में आयोजित होने वाले 'स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन' की तैयारियों पर चर्चा किया गया। समिति के विशिष्ट संरक्षक इं० अरविन्द पाठक, पदाधिकारियों में महामंत्री अमरनाथ मिश्र, संगठन मंत्री अनन्त मिश्र, संयुक्त मंत्री इं० रजनीश मिश्र, कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्र, सह प्रचार प्रसार मंत्री सौरभ मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य शक्ति मिश्र के साथ ही उपस्थित स्थानीय स्वजनों में इं० प्रेमनाथ मिश्र, चूड़ा मणि मिश्र, चिन्ता मणि मिश्र, रवि शंकर मिश्र, जयनाथ मिश्र, मनीष मिश्र, श्याम बिहारी पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, दीनानाथ पाण्डेय आदि सदस्यों के अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक का संचालन महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने किया।

Comments