माता मातेश्वरी दरबार की ओर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा



गोरखपुर। शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा, गुरुवार को माता मातेश्वरी दरबार की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालु सिर पर कलश लिए यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यात्रा गोरखनाथ स्थित पचपेड़वा माता मातेश्वरी दरबार से निकलकर रामनगर चौराहा, कौड़िया, 10 नंबर बोरिंग होते हुए गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित भीम सरोवर पर पहुंची। यहां सबसे पहले मां गंगा की आरती पूजन की गई। उसके उपरांत कलश में जल भरकर नगर भ्रमण के लिए यात्रा गोरखनाथ ओवर ब्रिज होते हुए धर्मशाला बाजार, यातायात तिराहा, गोलघर काली मंदिर, शास्त्री चौक से पुनः अपने गंतव्य मार्ग से वापस मातेश्वरी दरबार पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा की अगुवाई सद्गुरु श्री माता गुरु कर रहे थे। कलश यात्रा में सबसे आगे मातेश्वरी ध्वज इसके बाद माता आदिशक्ति की झांकी प्रतिमा सुशोभित थी। इसके पीछे बैंड, डंका, मृदंग, तुरही यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। यात्रा में आदि शक्ति माता की जयघोष गूंज रहे थे। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा का शुभारंभ माता आदिशक्ति की आरती पूजन से की गई। यात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल थे।

मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर 2021 सोमवार महाषष्ठी को दरबार में निर्जल व्रत रहकर शाम 5 बजे 108 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 20 अक्टूबर 2021, शरद पूर्णिमा, बुधवार को सायं काल 5 बजे एक विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ होगा।


यात्रा में मुख्य रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव, राजदेव जयसवाल, आचार्य सुनील जी, गणेश शर्मा, फूलचंद शर्मा, विनय कुमार वैश्य, जय प्रकाश श्रीवास्तव, रविंद्र रावत, आलोक राय, अरुण त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विनय गुप्ता, सुरेंद्र मुस्कान, महेंद्र कुमार, रामहरि, राजेश्वरी माता, रिंकेश्वरी देवी, रीता चौरसिया, मंतीरा देवी, धर्मशिला राय, गुड्डी देवी, पप्पू प्रजापति, बबलू प्रजापति, अनिल, गुड्डू, प्रह्लाद, गौतम, पिंगला चौधरी, पुष्पा, अनीता, दिनेश गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments