तरकुलहा धाम मंदिर में स्थानीय व्यापारियों ने किया महाआरती

राजेश जायसवाल,

गोरखपुर, फुटहवा ईनार 30 अक्टूबर 2021। माता तरकुलहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं माता तरकुलहा धाम व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में स्थानीय दुकानदारों ने महाआरती पूजन किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रुप से तरकुलहा माता मंदिर में खप्पर महाआरती एवं हवन पूजन किया गया।

ऐतिहासिक धर्मस्थल माता तरकुलहा धाम परिसर के सभी दुकानदारों ने माता तरकुलहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं माता तरकुलहा धाम व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी के आवाहन पर देवी मंदिर पर शनिवार को प्रातः 8 बजे पहुंच कर सबसे पहले हवन-पूजन किया। उसके बाद खप्पर की महाआरती कर मंगल की। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष पासवान, महामंत्री मुन्नीलाल चौहान, उपाध्यक्ष हिमांचल साहनी, कोषाध्यक्ष हरीश राजभर, चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राज नारायण सिंह, उपाध्यक्ष इंदल राजभर, महामंत्री राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल, उपाध्यक्ष सचिन पासवान, महामंत्री दीपक सिंह, ऋषि कपूर सहानी, सुग्रीव साहनी, किशन चौहान, राम नयन राजभर, बबलू पासवान, जितेंद्र चौहान, धर्मेंद्र जायसवाल, दीनानाथ जयसवाल, छोटेलाल मोदनवाल, ध्रुव जयसवाल, रवींद्रनाथ जयसवाल, दिलीप पासवान, संतोष गुप्ता, उदयभान शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हरिओम बृजकिशोर, राजेश यादव, विश्वंभर, प्रीतम, सोनू शर्मा, मोनू मद्धेशिया, बैजू मद्धेशिया, व्यापार मंडल एवं ट्रस्ट के संरक्षक रमेश राय, एडवोकेट विकास पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

-आज प्रेस फुटहवा ईनार गोरखपुर

Comments