हर्षोल्लास के साथ मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव, बांटे खीर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव बड़े हर्षल्लास के साथ मनाया

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुधवार को शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम सूर्य बिहार स्थित भाष्कर शाखा सूर्यनगर में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान मुख्य वक्ता गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक अजय जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष आश्विन शुक्ल पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाता है। इस दिन रात्रि में खीर विशेष स्वरुप से बनाई जाती है। और उसे खुले आसमान के नीचे रखी जाती है कहते हैं पूर्णिमा के रात्रि को चंद्र से अमृत की वर्षा होती है। आज मध्य रात्रि में कुछ खीर को खाया जाता है। जो अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक होती है। यह पर्व अमृत का संदेश देने व विश्वास निर्माण में सुचारू रूप से मनाया जाता है।  

बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक हरिनारायण विश्वकर्मा ने किया। 

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक प्रतिक ने प्रार्थना अमरदीप ने कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्या भारती के संगठन मंत्री रामय जी, प्रान्त गौ सेवा प्रमुख अखिलेश, भाग कार्यवाह दुर्गेश, भाग व्यवस्था प्रमुख सुभाष जी, नगर कार्यवाह नागेंद्र, अमरदीप, शीतल, प्रतीक, भाग सायंकार्यवाह कामेश, वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री पंकज, सवरजीवन, उमाशंकर, समरेन्दु, विनय, राधेश्याम, नीतेश समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments