चार वर्षीय भाव्या सिंह ने मारी बाजी, जीता बेस्ट परफॉरमेंस का अवार्ड

पताको राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में मात्र ढाई वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय विजेता बन पूरे भारत में गोरखपुर का गौरव बढ़ाया 

गोरखपुर। शाइन कराटे अकादमी द्वारा कराटे बेल्ट टेस्ट रविवार को रामनगर करजहाँ में सफलता पूर्वक आयोजित हुआ। तकरीबन 150 प्रतिभागियों अपना प्रदर्शन किया। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन का पुरस्कार भाव्या सिंह के नाम रहा। बेस्ट परफॉरमेंस का अवार्ड जीतकर चार वर्षीय नन्ही भाव्या ने सभी को अचंभित कर दिया। 2000 मीटर की दौड़ के बाद, कठिन बेल्ट टेस्ट मे भी अववल रही। भाव्या ने बेल्ट टेस्ट के दौरान सभी के ध्यान का केन्द्र बनी रही।



आशुतोष कुमार सिंह और अंजना सिंह की सुपुत्री भाव्या सिंह 1 सितंबर 2019 में लुधियाना में हुई पताको राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में मात्र ढाई वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय विजेता बन पूरे भारत में गोरखपुर का गौरव बढ़ाया था। इतना ही नही सामान्य ज्ञान मे रुचि रखने वाली भाव्या सिंह अपनी मनमोहक मुस्कान और गानो के लिए भी प्रचलित हैं। इस जीत के लिए दर्द्शको ने खूब सराहा और  तालियों की गढगड़ाहट के बीच अभिवादन किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने नन्ही भाव्या को ढेर सारा आशिर्वाद और बधाईया भी दी।

Comments