अग्रवाल महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

 

गोरखपुर। अग्रवाल महिला समिति के तत्वधान में मंगलवार को आर्य नगर स्थित अग्रवाल भवन में हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। इस‌ दौरान नवरात्रि उत्सव का भी आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने शक्ति स्वरूपा देवी मां के नव रूपों में महिषासुर वध का प्रदर्शित किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापिक अध्यक्ष विमला दास द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इसके पश्चात गणेश वंदना और फिर देश भक्ति नृत्य पर पूजा अग्रवाल, नेहा, संजय और कविता ने देश है रंगीला दे है रंगीला, गीत प्रस्तुत कर देश भक्ति की जज्बा पैदा कर दी।

इसके बाद पूर्व अध्यक्षों द्वारा केक सेरेमनी काट कर की गई। नवरात्रि उत्सव का आगाज महिषासुर मर्दनी का सुंदर प्रस्तुति रुचिका ने नृत्य नाटिका के द्वारा किया। इनके साथ स्मिता, विवेक, श्रद्धा, सोनल, रजनी, रोहित, शानू, रितु, एकता और स्वेता शामिल रही। कार्यक्रम में लोगों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपना विचार व्यक्त किया।

अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष शिखा जैन ने किया।

संचालन नीति जैन और स्वेता अग्रवाल  ने किया।

कार्यक्रम में विमला दास, सुनील अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, अल्पना जैन, अमिता, अनीता, आभा, सुनील गुप्ता, निशा, प्राची, अर्चना,शर्मिला, सुनीता, अनीता और मंजू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments