सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर वैदिक मंत्रोचार के बीच हुई मां गंगा की आरती

 

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता हौसिला सिंह उपस्थित रहे।

विगत वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 294वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया। समिति के स्वयंसेवको ने इस धाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए संकल्प भी लिया। इस दौरान मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन की गई। आरती के क्रम में मां गंगा, भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया।

भाजपा नेता हौसिला सिंह ने बताया सीएम योगी आदित्यनाथ जी महाराज को धाम सरोवर को सुंदरी करण के साथ उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अंतर्गत इस धाम को जोड़ कर यहां के लोगों को एक बड़ा सौगात दिया है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ जी का जितना भी आभार जताया जाय वो कम होगा। समिति के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने प्रदेश के अनेक कार्ययोजनाओं के साथ सूर्यकुण्ड धाम सरोवर का भी मान बढ़ाया है।

अमरदीप ने बताया कि समिति द्वारा निरंतर सरोवर सहित समस्त मंदिरों की सफाई, पेड़-पौधों की देख-रेख में अग्रणी भूमिका में रहती है। साप्ताहिक गंगा आरती विगत वर्ष 2015 से प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाता है। 

उन्होंने बताया कि धाम सरोवर की रख रखाव समिति द्वारा दशकों से संचालित किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि समिति हमेशा सरोवर के हित में कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रवण पटेल, अमरदीप गुप्ता, शीतल मिश्र, समरेन्दु सिंह, रिद्धि सिद्धि गुप्ता, देवेश तिवारी, प्रतिक सिंह, सुरेश तिवारी, धनञ्जय पासवान, राणा प्रताप सिंह, शशिभूषण पाण्डेय, सुरेन्द्र यादव, जितेंद्र चौधरी, स्वतंत्र गुप्ता, उमेश गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, सुधाकर त्रिपाठी, घनश्याम पासवान, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।       

Comments