भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान महानगर की महिला मोर्चा द्वारा प्रारंभ किया गया

गोरखपुर। महिला मोर्चा के द्वारा महानगर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। असुरन चौक मेडिकल रोड स्थित वी 2 शॉपिंग मॉल के सामने भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता सिंह गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा का सदस्य बनाने का अभियान महिला मोर्चा के द्वारा गोरखपुर महानगर में शनिवार को प्रारंभ किया गया l जिसमें महिला और पुरुष मिलाकर कुल 57 सदस्य मात्र 2 घंटे में ही बने। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सिद्धि गुप्ता ने दी।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री निहारिका त्रिपाठी जी ,क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी जी , क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रीता गुप्ता जी ,प्रियंका श्रीवास्तव जी वंदना गुप्ता जी,भेड़ियागढ़ शक्ति केन्द्र संयोजक अनिल शर्मा जी ,सूरज गुप्ता जी आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

Comments