युवाइण्डिया ने 2100 माटी के दियों से जगमग किया मलिन बस्ती

गोरखपुर। आओ दीवाली मनाएं, बस्तियों में दीप जलाएं के तहत दीपावली पर मंगलवार को मलिन बस्तियों का अंधेरा भी छंट गया। वहां भी उम्मीदों और खुशियों के दीये जले। प्रत्येक वर्ष की भांति आज यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन(युवा इण्डिया) व रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा द्वारा मोतीजेल हरिजन बस्ती परिसर में अक्षर मुहिम पाठशाला(निःशुल्क पाठशाला) में अध्ययन रत लगभग 200 नन्हे पाल्यों के बीच दीपों का पर्व दीपावली मनाया गया। बच्चों के लिए विभिन्न खेल का आयोजन किया गया था। विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान खुशी से झूमते बच्चों ने पटाखे जलाए और केक काटे। सदस्यों की ओर से बच्चों को उपहार भी दिया गया। जिसमें विभिन्न पटाखे, दीये, बिस्किट, चॉकलेट, केक, नमकीन, मीठाई आदि भरे थे। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे एकदम से खिलखिला उठे।युवाइण्डिया के संचालक व जोनल रोट्रेक्ट प्रतिनिधि रत्नेश कुमार तिवारी ने बताया कि यहां पढ़ने वाले 200 से ज्यादे जरूतमंद बच्चों की दिवाली को खास बनाने के लिए यहां पर काफी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों की मदद से इन बच्चों की दिवाली रात में नहीं बल्कि शाम में मनी। वे इन उपहार को देखकर बहुत खुश नजर आए। 

युवाइण्डिया संरक्षक सुरेन्द्र तरह तिवारी ने कहा की यह पर्व खुशी का पर्व है। इसे हम सबको मिलकर मनाना चाहिये। बच्चों से आग्रह भी किया की आप सभी लोग पटाखे से दूरी बनाकर रहें। दीए जलाकर दीवाली मनाए और साफ-सफाई का ध्यान रखें।

रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा अध्यक्ष सुमन गुप्ता ने कहा कि प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए गरीब बच्चों में सामान वितरित किया जा रहा है। बच्चों के खिलखिलाते चेहरे देख उन्होंने देश का भविष्य बताया।। कार्यक्रम में रोट्रेक्ट युवा सचिव साधना भारती, कोषाध्यक्ष पारुल यादव, साक्षी मिश्रा, कनक लाता त्रिपाठी, खुशी गुप्ता, अंकित मिश्र, रवि गोस्वामी, अभिषेक कुमार, जयश्री गुप्ता, राजश्री गुप्ता, सोनी भारती, अलका भारती, विशाल कुमार, सावन कुमार, मुनिराज, युवराज मगहिया, खुशी मगहिया आदि लोग मौजूद थे।

Comments