51 सौ दीपों से जगमगाया मानसरोवर


गोरखपुर। 51 सौ दीपों से जगमगाया मानसरोवर पोखरा। दीपावली की पूर्व संध्या पर नवभारत निर्माण ट्रस्ट और राष्ट्रीय कला मंच के तत्वधान में  अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर पोखरे पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। फोकल इन लोकल को को बढ़ावा देने के लिए सरोवर परिसर में 51 सौ मिट्टी के दीए प्रज्वलित किए गए। सोमवार की शाम को जैसे ही सूरज डालना शुरू हुआ वैसे ही मानसरोवर सरोवर पर टिम टिम करते दिए प्रचलित होते रहे देखते ही देखते जैसे तारे जमीन पर उतर आए हो, कुछ ही पल में सरोवर परिसर जगमगा उठा।

मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी (किन्नर अखाड़ा) ने दीप प्रज्वलित कर सरोवर को जगमग किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि दिवाली का पर्व भगवान श्रीराम के लंका पर विजय प्राप्त करने के उपरांत अयोध्या में लौटने पर दीपो से पूरे नगर को सजाया गया था। प्रभु की आगमन की खुशियां मनाते हुए आतिशबाजी भी की गई थी। इसी परंपरा को चरितार्थ करने के लिए दीपोत्सव का शुभारंभ हुआ। जो अनादि काल से चली आ रही है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, हरी प्रसाद सिंह के अलावा घनश्याम शाही, आनंद गौरव, अंशुल विद्यार्थी, डॉ रूप कुमार बनर्जी, विक्रम आदित्य नारायण सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, शिफाली शर्मा, मनोज अवस्थी, अमित सिंह, राम प्रताप सिंह, सचिन गुप्ता, उमेश अग्रहरी, करुणेश पांडेय, अमित चौधरी, रागिनी गुप्ता, कहकशा सिद्दीकी, कुंदन सिंह, धर्मवीर यादव, मनीष यादव, संगम मोहम्मद सादिक, विकास गुप्ता, अविचल त्रिपाठी, शुभम पांडेय, मनीष जयसवाल, अनिल दुबे, शिव शंकर गौड़, हर्षवर्धन सिंह, आलोक सिंह और आकाश प्रसाद यादव शामिल रहे।

Comments