कन्केश्वरी नंदगिरी बनी उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य

कनकेश्वरी नंदगिरी को उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य नामित पर किन्नर समाज में खुशी की लहर

गोरखपुर। कन्केश्वरी नंदगिरी महामंडलेश्वर (किन्नर अखाड़ा) को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस खबर से किन्नरो में भारी खुशी की लहर है। महामंडलेश्वर कन्केश्वरी नंदगिरी ने प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इससे हमारे किन्नर समाज को बड़ा सम्मान मिला है और किन्नरों के प्रति समाज का नजरिया बदलने के साथ ही किन्नरों को उनका मौलिक अधिकार दिए जाने के क्रम में एक बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि अपने किन्नर समाज के हित के लिए हमसे जो भी बेहतर बन पड़ेगा वे करूंगी। हम पूरे किन्नर समाज की तरफ से यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एवं परमपूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट करती हूं। इनके साथ किन्नर समाज की नयना पांडेय, नंदिनी, शिल्पा जाधव, बिंदु, सिंदूर आदि ने योगी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर की है।

सूर्यकुण्ड जीर्णोद्धार समिति द्वारा बांटी गई मिठाई

महामंडलेश्वर करने की कनकेश्वरी नंदगिरी को प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य बनाए जाने पर सूरजकुंड जीर्णोद्धार समिति के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने सूरजकुंड धाम सरोवर पर लोगों में मिठाइयां बांटी। 

जीर्णोद्धार समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए बड़े उल्लास का दिन है। योगी सरकार का जितना भी तारीफ किया जाए वह कम होगा। योगी सरकार हर समाज के लिए प्रतिबद्ध है। समिति की ओर से हम उत्तर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हैं।

इस दौरान अमरदीप गुप्ता, शीतल मिश्र, समरेंद्र कुमार सिंह, सिद्धि गुप्ता, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, दिव्य प्रताप सिंह (गोलू), श्रवण पटेल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

महामंडलेश्वर की नियुक्ति पर सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला, पीपीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर मधेशिया, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि ठाकुर वर्मा, महेश जायसवाल, भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, सभाषद गणेश मधेशिया, कमलेश वर्मा, अनिल अग्रहरी, हियुवा के जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह मोनू, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष केसी वर्मा, महामंत्री जय प्रकाश वर्मा गंजु, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, अनुसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष शशिभूषण पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा अग्रहरी, प्रमोद अग्रहरी, सुनील जायसवाल, अमित कुमार, सत्यम त्रिपाठी, पंकज तिवारी, सतीश जायसवाल, सुजीत मधेशिया, जितेंद्र वर्मा समेत विभिन्न दलों के नेताओ और कार्यकर्ता समर्थको ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Comments