खादी व ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी के "खादी फैशन शो" में रहा फे‌‌मिना इंस्टिट्यूट के छात्रों का जलवा

गोरखपुर। टाउनहाल स्थित कचहरी क्लब के मैदान मे 15 दिन चलने वाली खादी-ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में नव्य इंडिया द्वारा संयोजित फे‌‌मिना इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन के इंटीरियर फैशन डिजाइनर मॉडल छात्राओ ने रविवार को आयोजित फिदा खादी वस्त्रम एवं बैग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खादी फैशन शो की शुरुआत मशहूर डिजाइनर कीर्ति गुप्ता के खादी कलेक्शन के साथ हुआ। इसके बाद फैशन डिजाइनरों ने अपने-अपने मॉडलों को थीम के अनुसार खादी साड़ी जूट एवं खादी के बैग एवं ग्रीक हेड गीयर को तैयार करके अपना परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों ने खादी कलेक्शन के पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित होकर रैंप पर हिस्सा लिया। भारतीयता का मूल मंत्र "गांधी एवं खादी" का संदेश देखकर सबका मन मोह लिया। तृतीय राउंड में अपने द्वारा तैयार किए गए खादी एवं जूट बैग का डिस्प्ले कर सभी प्रतिभागियों ने समाज को प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की संदेश देकर सभी को जागरुक किया। महानगर के अलहदादपुर स्थित फे‌‌मिना इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन की निदेशक कीर्ति गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था नारी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे फैशन एक्सपोर्ट न्यूनतम व्यय करके खादी के ड्रेसों को भव्यता प्रदान करते हैं। शो के मशहूर कोरियोग्राफर प्रतीक राज गुप्ता और सुमैरा असलम ने अपने हुनर से जीवंत कर दिया। प्रतिभागियों को सम्मानित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनपी मौर्य ने किया। कार्यक्रम में आरजे नवीन पाण्डेय ने अपने एंकरिंग से अंत तक शमा बांधे रहा। खादी ड्रेसों का प्रतिभाग कनिष्का चौधरी, कविता शर्मा, प्रियंका भारती, अरुणिमा मिश्रा, तान्या वर्मा, पुष्पांजलि मोदनवाल, जोया परवीन, कविता त्रिपाठी, वंशिका सिंह, कल्पना सिंह, अनामिका साहनी, लाइवा खान, साक्षी बरनवाल, शिल्पी चौधरी, रिंकी, शिवानी चौधरी, सुनीता थापा, वाहिदा खातून, सोनम कुमारी, प्रिया गुप्ता, काजल मौर्या ने किया। खादी फैशन शौ की मेकओवर पार्टनर आकृति मेक ओवर रही। आभार व्यक्त पवन कुमार गुप्ता ने किया।

उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2021 में खादी बोर्ड के तरफ से प्रदर्शनी समिति के सदस्य जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कुशीनगर एके पाल, गंगाधर दूबे, विजय कुमार, शिवेन्द्र सिंह, आरिफ, वीरेन्द्र प्रसाद दिवाकर, पूनम त्रिपाठी सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिनके द्वारा "खादी फैशन शो" की बहुत प्रशंसा की गयी।

प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, व काश्मीर, गुजरात के खादी वस्त्र, सिल्क, टसर. ऊनी वस्त्र, ऊनी सदरी, जैकेट, ऊनी शाल, बिहार (भागलपुर) की सिल्क चादरें, राजस्थान (बीकानेर) का पापड़ बड़ी भुजियाँ, नमकीन, प्रतापगढ़ का ओडीओपी आँवला उत्पाद, कन्नौज के ओडीओपी सुगन्धित धूपबत्ती व अगरबत्ती एवं आयुर्वेदिक औषधियाँ (जड़ी-बूटी), भदोही की दरी कालीन लखनऊ की बुटिक, शुद्ध शहद, चर्म वस्तुएं, एवं अन्य ग्रामोद्योगी उत्पाद उपलब्ध है। 

 उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी, एन0पी0 मौर्य गोरखपुर मण्डल द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

Comments