ज्‍योत‍िष: लड़क‍ियों के नाम का पहला अक्षर इन चार में से एक हो तो वे मानी जाती हैं भाग्यशाली, मां लक्ष्मी की पाती हैं कृपा

कहते हैं इन लड़कियों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती हैं। जिस कारण इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।

ज्योतिषाचार्य पंडित अच्युतानंद पांडेय,

ज्योतिष शास्त्र अनुसार व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके स्वभाव और जीवन पर भी पड़ता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति के नाम से उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं इन लड़कियों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती हैं। जिस कारण इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।


ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D होता है वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये लड़कियां जहां रहती हैं वहां खुशियां फैलाती हैं। इनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। इन्हें लाइफ में सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने लोगों के लिए भी लकी साबित होती हैं। जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां के लोगों की तरक्की होने लगती हैं।

जिन लड़कियों का नाम G अक्षर से शुरू होता है वो भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनका स्वभाव काफी खुशमिजाज होता है। इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि कोई भी इनकी तरफ तुरंत आकर्षित हो जाता है। ऐसी लड़कियां अपने चारों तरफ खुशियां बिखेरती हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती हैं। ये अपने ससुराल पक्ष के लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं।


जिन लड़कियों का नाम V अक्षर से शुरू होता है वे भी काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। ये दिखने में काफी आकर्षक होती हैं। ये अपना हर रिश्ता ईमानदारी से निभाती हैं। ये जिस व्यक्ति से शादी करती हैं उसकी शादी के बाद किस्मत चमक जाती हैं। क्योंकि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती।

जिन लड़कियों का नाम Y अक्षर से शुरू होता है। वो भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। इन पर मां लक्ष्मी सदैव मेहरबान रहती हैं। इन्हें लाइफ में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ये अपने साथ-साथ अपने से जुड़े लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं।

Comments