रोटरी क्लब यूफोरिया ने बाल दिवस पर किया बच्चों को सम्मानित

गोरखपुर। रोटरी क्लब यूफोरिया द्वारा बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। गोरखनाथ स्थित कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्लब प्रेसिडेंट श्रुति अग्रवाल, सेक्रेटरी मिताली जालान, चार्टर प्रेसिडेंट खुशबु मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

विद्यालय की अध्यापिका ने बाल दिवस पर चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला। आराधना शर्मा ने हिंदी पर अपने विचार प्रकट किया। इसी के साथ हिंदी और अंग्रेजी में सुविचार बच्चों को प्रस्तुत किया गया। छात्रों को बाल दिवस की शुभकामना भी दी। यामिनी ने अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर वातावरण को मनमोहक बना दिया।

कार्यक्रम मे बच्चों ने गीत और संगीत के बीच अपनी प्रतिभा का अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों के साथ बाल दिवस पर प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा अन्य सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Comments