ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया निर्धन परिवार की कन्या के विवाह में सहयोग

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति के आह्वान पर ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया निर्धन परिवार की कन्या के विवाह में सहयोग

गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति के आह्वान पर समाज के उदारमना सहयोगी स्वजनों ने मानवता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर समाज के एक अत्यंत निर्धन परिवार के कन्या के विवाह में हरसंभव सहयोग करने का बीड़ा उठाया। देश प्रदेश के सुहृद बंधुओं ने इस आह्वान पर धनधान्य, गृहस्थी के उपयोगी उपहार आदि प्रदान कर विवाह सकुशल संपन्न कराने में भरपूर सहयोग प्रेषित कर कन्या के विवाहोपरांत सुखद दाम्पत्य जीवन की मंगल कामनाएं की। समिति के अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय के अशोक नगर, बशारतपुर स्थित आवास पर समस्त देय सामग्री एकत्रित कर उक्त कन्या के परिजनों को समिति के पदाधिकारियों व सहयोगी बंधुओं के उपस्थिति में सौंपा गया। महामंत्री अमरनाथ मिश्र, संगठन मंत्री अनन्त मिश्र, संयुक्त मंत्री रजनीश मिश्र के साथ ही समाजसेविका श्रीमती आशा मिश्रा, श्रीमती अनिता तिवारी व समाजबंधु श्री अवधेश पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, डा० मार्कण्डेय मिश्र, महेश पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी आदि ने भी अपनी सशक्त सहभागिता व गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Comments