महिलाओं को रोजगार परक बनाने में कौशल विकास सराहनीय योजना : महामंडलेश्वर

कौशल विकास महिला सशक्तिकरण का एक अभिन्न हिस्सा : भानु मिश्रा

पांच सौ प्रशिक्षित युवतियों को बांटे गए सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र

गोरखपुर। विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा 500 महिलाओं को प्रमाण-पत्र बांटे गए। कौशल विकास योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र का वितरण रविवार को हुमायूंपुर के शनिदेव मंदिर स्थित समिति के कार्यालय हाल में किया गया। मुख्य अतिथि उ0.प्र0. किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी और विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ के रूप में समाजसेवी भानु प्रकाश मिश्रा ने पांच सौ प्रशिक्षित युवतियों को प्रमाण-पत्र वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

मुख्य अतिथि उ0 प्र0 किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पूरे देश में कौशल विकास योजना चलाए जा रहे। केंद्र सरकार के माध्यम से नौजवान युवती और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण में तज्ञ कर उन्हें रोजगार के प्रति जागरूक करना एक अभियान के तौर पर पूरे देश में चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ग के युवती और महिलाओं अपने कौशल से योग्यता के आधार पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। "विवेकानंद जन कल्याण समिति" ने स्वरोजगार के प्रति जागरूक हो ऐसी कल्पना के साथ में 500 महिलाओं को सिलाई एवं कढ़ाई के प्रति प्रशिक्षण एवं उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित करने का कार्य किया है। जो की समाज के उत्थान में एक सराहनीय प्रयास है।

समाजसेवी भानु प्रकाश मिश्रा ने कहा कि समिति द्वारा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना लोगों को प्रोत्साहित करता है। कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना उन्हें महिला सशक्तिकरण का एक अभिन्न हिस्सा बने ऐसा उन्हें प्रेरित करना चाहिए।

समिति के अध्यक्ष शीतल मिश्र ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि महिला को सशक्तिकरण बनाने में समिति निरंतर प्रयासरत है। गोरखपुर में कई वर्षों से "विवेकानंद जन कल्याण समिति" कौशल विकास योजना के अंतर्गत सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भाग कार्यवाह दुर्गेश त्रिपाठी ने किया।

संचालन शीतल कुमार मिश्र ने किया।

आभार प्रकट अंशु त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कुमार सिंह, तनिष्क, दीपक मणि त्रिपाठी, डीके गुप्ता, नेहा मिश्रा, नंदनी घोष, अंशु त्रिपाठी, अनीता त्रिपाठी, सोनल त्रिपाठी, अवनीश पांडेय, अजीत पटेल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



Comments