बच्चें इस देश के भविष्य : महामंडलेश्वर

बाल चितेरा सम्मान: दिव्यांग बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ

गोरखपुर। नवभारत निर्माण ट्रस्ट द्वारा मूकबधिर बालकों का चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुआ। दिव्यांग बाल चितेरा सम्मान के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुमायूंपुर उत्तरी स्थित संकेत मूकबधिर राजकीय विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर सम्मान के प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी जी व विशिष्ट अतिथि कनक हरि अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चें इस देश के भविष्य हैं, इनके अंदर के छुपे हुए हुनर को निखारना भी हम सब की जिम्मेदारी है। बच्चों का उत्साहवर्धन समय-समय पर होना चाहिए।

महामंडलेश्वर कहा कि इस चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से यह साबित हो जाता है कि ईश्वर अगर आपसे कुछ लेता है तो उसके बदले हमें बहुत कुछ देता भी है। 

उन्होंने ने कहा कि आज इस मुखबधिर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कला को ऊकेर कर यह साबित कर दिया है। उन्होंने इन बच्चों की भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। 

इस दौरान बच्चों ने महामंडलेश्वर के साथ सेल्फी लेते हुए अपने खुशी का इजहार किया।

विशिष्ट अतिथि कनक हरि अग्रवाल ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके भविष्य की कामना की।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विक्रमादित्य नारायण सिंह ने बताया कि आज आजाद भारत पर बच्चों को पेंटिंग बनानी थी यह प्रतियोगिताएं 3 दिन चलेंगे चयनित छात्रों में से तीन दिव्यांगजन को 5 दिन बाद कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांग बाल चितेरा सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य 20 को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, आर.एन.सेवा संस्थान, नवभारत निर्माण ट्रस्ट के अमित चौधरी, कहकशां सिद्दीकी, पटेश्वरी सिंह, अर्पित पांडेय, आकाश कुमार, अम्बिका प्रकाश की अहम भूमिका रही।

Comments