खुला अधिवेशन में दिखा भारत की एकता और अखंडता का दिव्य स्वरूप

 एबीवीपी के 61वें प्रान्त अधिवेशन का हुआ शुभारंभ

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रान्त के 61 वां प्रान्त अधिवेशन का उद्घाटन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में हुआ। 

अधिवेशन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली के महानिदेशक प्रोo संजय द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का दिन है क्योकि ज्ञान, आध्यात्म, तप त्याग और तपस्या की पावन भूमि गोरखपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 61वां प्रान्त अधिवेशन का आयोजन किया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला हैं, एबीवीपी का कार्यकर्ता पूरे धैर्य और निष्ठा के साथ समाज सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देता है। भारत के आजादी का यह अमृत महोत्सव भारत की प्रगति के अनेक मार्ग दिखाया हैं। 

राष्ट्र नायकों के सपने को हम सभी को गाँव-गाँव तक पहुँचाना है। भारत बदल रहा है, बदलते भारत के संकेत हम सभी अपनी आँखों से देख रहे हैं, भारत का विचार वैश्विक विचार हैं। भारत के विचार को संपूर्ण विश्व ने स्वीकार किया है, यह वसुधैव कुटुम्बकम् में विश्वास रखने वाला देश है। आगे उन्होंने कहा कि भारत ने संपूर्ण विश्व को आध्यात्म दिया। यह शास्त्रार्थो का देश हैं, भारत के इतने बड़े गौरवशाली इतिहास के बावजूद भी कुछ राष्ट्रविरोधी मानसिकता रखने वाली नकारात्मक शक्तियों ने भारत के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपने देश के वास्तविक इतिहास से दूर रखा। भारत के अस्मिता को पनपने नही दिया। भारत का मार्ग भगवान राम का मार्ग हैं जो निरंतर विश्व को अपने ओज से प्रकाशित करता रहेगा। 

केंद्रीय प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र पुनःनिर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते आ रही हैं। आदियोगी गुरु गोरक्षनाथ की पावन भूमि पर आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष के 61वां प्रान्त अधिवेशन सकारात्मक दिशा का परिचायक हैं, एबीवीपी का उद्देश्य भारत को आगे बढ़ाने का हैं। आज देश अकिर्तिक नायकों को याद कर अमृत महोत्सव मना रहा है, अभाविप की सात दशकों की यात्रा अनवरत चली आ रही हैं, विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता भारत के प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा रखता हैं, कोरोना काल मे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये सेवा कार्य को लोगो ने अत्यंत सराहा। एबीवीपी के केंद्र में राष्टृवाद हैं जिसका कार्यकर्ता निरंतर राष्ट्र सेवा में अग्रसर रहता हैं।

एबीवीपी गोरक्ष प्रान्त अध्यक्ष प्रोo सुषमा पांडेय ने अपने उद्बोधन मे कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। विद्यार्थी परिषद् छात्र-छात्राओं में सकारात्मक देश भक्ति को बढ़ावा देने और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहता है। 

प्रांत अधिवेशन में नए सत्र हेतु प्रांत अध्यक्ष व मंत्री का चुनाव हुआ जिसमें प्रांत अध्यक्ष सुषमा पांडे जी को पुनः निर्वाचित किया गया एवं गोरखपुर महानगर के सौरभ गौड़ को प्रांत मंत्री घोषित किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रान्त के 61वें प्रान्त अधिवेशन में निकलने वाली शोभायात्रा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर गणेश चौराहा, छात्र संघ चौराहा, पैडलेगंज नौका विहार के जेट्टी पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में प्रतिनिधियों का महानगर के चौराहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। 

एबीवीपी गोरक्ष प्रान्त के 61वें प्रान्त अधिवेशन के अंतर्गत आयोजित खुला अधिवेशन में मुख्य चार विषयों अभाविप का सेवा कार्य पर प्रान्त मंत्री सौरभ गौड़, सुरक्षित होता उत्तर प्रदेश पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवनीत शर्मा, विकास के पथ पर अग्रसर पूर्वांचल पर अनुराग तिवारी, चौरी-चौरा क्रांति पर मयंक राय, महिला स्वावलंबन तथा पर्यटन के क्षेत्र में उभरता पूर्वांचल पर संजीव त्रिपाठी ने भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एबीवीपी की राष्ट्रीय सह छात्रा कार्य प्रमुख प्रोo उमा श्रीवास्तव, एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉo राजशरण शाही, एबीवीपी पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, प्रान्त संगठन मंत्री आनंद गौरव सहित प्रान्त अधिवेशन में आये समस्त शिक्षक व छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comments