अखिल विश्व गायत्री परिवार ने किया पंचकुंडीय महायज्ञ

गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ग्रामे ग्रामे गायत्री यज्ञ - दीप यज्ञ अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के द्वारा बड़ा पार्क, विकास नगर बरगदवा में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। 

गायत्री महायज्ञ शान्तिकुंज के प्रतिनिधि आचार्य शैलेन्द्र कुमार एवं कैलाश जी, इंदल सिंह जी की टोली ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर देवपूजन से आरम्भ किया, टोली द्वारा गीत संगीत से सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। 

पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ कराते हुए आचार्य शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान समय मे गायत्री मंत्र का उच्चारण परिवार के प्रत्येक सदस्य को अपने उज्ज्वल भविष्य हेतु करना चाहिए। गायत्री मंत्र के उच्चारण से आर्थिक, व्यवसायिक, समाजिक, परिवारिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होती है। इसीलिये गायत्री महामंत्र को कल्पवृक्ष एवं पारस कहा गया है। गायत्री महामंत्र जिस घर मे नियमित उच्चारित किया जाता है उस घर मे संस्कार एवं संस्कृति की स्थापना हो जाती है और वह घर मन्दिर बन जाता है। 

गायत्री परिवार का उद्देश्य केवल एक है मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण। 

इसलिये आप सभी को संकल्प लेकर जाना है कि आज से आप गायत्री महामंत्र का उच्चारण नियमित रूप से करेंगें और श्रेष्ठ कार्यो में समयदान, अंशदान करते रहेंगे। 

यज्ञ के पश्चात पार्क में युवा प्रकोष्ठ के द्वारा आँवला एवं नीम के पौधों रोपण किया गया। 

पूर्व जनपद न्यायधीश एवं कुशीनगर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में सहभागी बने, उन्हें मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह द्वारा गायत्री मंत्र का अंगवस्त्र पहनाकर एवं मन की प्रचंड शक्ति पुस्तक देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। 

मुख्य ट्रस्टी एवं युवा समन्वयक दीना नाथ सिंह ने युवा प्रकोष्ठ के सुनील पांडेय को संरक्षक एवं दिनेश कांत मिश्र को सहसंरक्षक बनाने की घोषणा की गई। शहर क्षेत्र में युवा प्रकोष्ठ के द्वारा किये जा रहे रक्तदान के क्रम में विवेक कुमार गुप्ता, अमरजीत पासवान, प्राशान्त गुप्ता, शिवेश सोमवानी सिबुदा, कैलाश चौहान, जितेंन्द्र वर्मा, मनीष देव शुक्ल, अजय कुमार शर्मा एवं श्रवण कुमार भोजवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

मुख्य ट्रस्टी एवं युवा समन्वयक दीना नाथ सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजू द्विवेदी, नीरजा त्रिपाठी, मधु पांडेय, लीना पांडेय, मेनका पांडेय, सुधा पांडेय, मुन्नी पांडेय, कुमकुम उपाध्याय, अजय गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह, रामहंस सिंह मौर्य, विजय सिंह, अजय चौबे, पुष्पा तिवारी, ज्योति मिश्र, राजेन्द्र शर्मा, प्रीति गुप्ता, मुन्नी देवी, प्रमिला ओझा पार्षद, शीला जायसवाल, धर्मशीला श्रीवास्तव, रानी सिंह, वंदना सिंह, कुसुम द्विवेदी, अनिता सिंह, शैल त्रिपाठी, गिरिजा गुप्ता, पुष्पांजलि चक्रवर्ती, निहारिका श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु की उपस्थिति रही। 

Comments