भानु ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर टेका मत्था, लिया आशीर्वाद

गोरखपुर। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे भानु प्रकाश मिश्रा का सोमवार को जिले की सीमा से लेकर महानगर के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत भानु मिश्रा ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। भानु मिश्रा का काफिला सजनवां, कालेश्वर होते हुए नौसढ़ तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, आजाद चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इसके बाद शास्त्री चौक पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित किया। काफिला कचहरी चौराहा, गणेश चौक होते हुए गोलघर काली मंदिर पहुंची यहां पर माता रानी का आरती-पूजन करने के बाद पुनः काफिला धर्मशाला होते हुए सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंची। 

यहां पर उन्होंने महागुरु बाबा गोरक्षनाथ जी का दर्शन पूजन कर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। गोरखनाथ पहुंचने पर मंदिर के सचिव द्वारका तिवारी, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।

इस बीच योगी आदित्यनाथ, भानु मिश्रा जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। काफिला जिस रास्ते से गुजरता लोग शामिल होते गए। काफिले में युवाओं का जोश उल्लास से परिपूर्ण रहा। 

स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा के सचिन गुप्ता, भाजपा युवा नेता शीतल मिश्र, भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री समरेंदू सिंह, अमरदीप गुप्ता, प्राण तिवारी, श्री राम प्रकाश शुक्ल ब्लॉक प्रमुख, श्री अभय प्रताप राव, विजयेंद्र सिंह, युवा नेता अजय पाण्डेय, देव नंद शुक्ला, मयंक त्रिपाठी, प्रभाकर त्रिपाठी प्रधान, अभिषेक मिश्रा, पवन सिंह, राजेंद्र मिश्रा, सतीश मणि त्रिपाठी, पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता, अवनीश त्रिपाठी, राजू मणि, सन्नी उपाध्याय, अवनीश पाण्डेय, अनिल सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता व हिंदू संगठन के लोग शामिल थे।

Comments