मासिक महायज्ञ में दी आहुति


गोरखपुर। अखिल विश्व शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गोरखपुर के द्वारा गणेशपुरम स्थित कार्यालय पर विगत 11 वर्षों से अनवरत रुप से माह के प्रथम रविवार को सामूहिक गायत्री महायज्ञ होता है जिसमे समाज से जुड़ रहे भाई बहन माता भाग लेते है। इस यज्ञ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मुख्य यजमान के रूप में नव दम्पति होते है। 

यज्ञ के व्यवस्थापक एवं मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि यह यज्ञ विगत 11 वर्षों से अनवरत चल रहा है यह यज्ञ मानव एवं समाज कल्याण हेतु कराया जाता हैं। 

आगे मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि इस विराट युग परिवर्तन की बेला में परम पूज्य गुरुदेव वन्दनीया माता जी एवं आदिशक्ति माँ गायत्री के सूक्ष्म संरक्षण में हम दीना नाथ सिंह एवं मेरी धर्मपत्नी कमलेश सिंह अलग अलग सवा लाख का संकल्प मंत्र का जप लेेते हुए चालीस दिवसीय अनुष्ठान आरम्भ किये है। 

इस सवा लक्ष गायत्री मंत्र जप का उद्देश्य मानव का जीवन सुरक्षित हो, मानव कल्याण हो, मानव दीर्घायु हो और प्रकृति शांत हो।

कार्यक्रम को आचार्य इंदल सिंह ने सम्पन्न कराया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नारायण दत्त तिवारी, दिग्विजय पांडेय, नलिनी जी, सरिता सिंह, सविता पांडेय, मीरा वर्मा, दिनेश कांत मिश्र, दीना नाथ सिंह और कमलेश सिंह उपस्थित रहे।

Comments