घंट-घड़ियाल के साथ की गई मां गंगा की आरती

सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर गुरुवारिया हुई 303वीं गंगा आरती 

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन किया गया।

विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 303वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया। सबसे पहले मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन की गई। इसके बाद मां गंगा, भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया।

समिति के उपाध्यक्ष ने बताया सीएम योगी आदित्यनाथ जी महाराज को धाम सरोवर को सुंदरी करण के साथ उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अंतर्गत इस धाम को जोड़ कर यहां के लोगों को एक बड़ा सौगात दिया है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ जी का जितना भी आभार जताया जाय वो कम होगा। समिति के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने प्रदेश के अनेक कार्ययोजनाओं के साथ सूर्यकुण्ड धाम सरोवर का भी मान बढ़ाया है। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, समरेन्दु सिंह, प्रतिक सिंह, सिद्धि गुप्ता, शीतल कुमार मिश्र, राकेश सिंह, रामचंद्र मौर्य, सुधाकर त्रिपाठी, मोनू गुप्ता, घनश्याम पासवान, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।                     


                      शीतल कुमार मिश्र

                              (सचिव)

                सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति

                       9889999736

Comments