धूमधाम से निकली भगवान राम की बारात

 चारों दुलहा में बड़का कमाल सखिया...

चारों भाईयों के बारात में सैकड़ों लोग हुए शामिल

वैदिक मंत्रोचार के बीच भैया राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की विवाह कल

गोरखपुर। सार्वभौम संत नित्यलीलालीन भाईजी श्रीहनुमानप्रसादजी पोद्दार  एवं उनके  नित्यसहचर श्रीराधाबाबा की तपस्यास्थली गीता वाटिका में मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से भगवान राम की बारात निकाली गई। ढोल-मंझिरों की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। बारात श्री राधा कृष्ण साधना मंदिर से निकलकर भाई जी पावन कक्ष स्थली पर पहुंची यहां बारातियों का स्वागत पुष्प वर्षा से हुआ। विवाह के पद गायन के बीच सबसे पहले चारों भाईयों की आरती पूजन की गई। 

इसके बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान की पूजा अर्चना कर भोग लगाएं गए। भोग में भगवान को नाना प्रकार के पकवान अर्पित की गई। इस बीच "चारों दुलहा में बड़का कमाल सखिया ....."  तथा और भी विवाह के पद गा रहे थे। पावन कक्ष में बारात का स्वागत रसेन्दु फोगला ने किया। यहां पर विवाह के अनेक पदों का गायन हुआ। पूजन-अर्चन, आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। बारात मंगलवार को सायं 5 बजे श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर से चारों भैया राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ निकली गई।


7 दिसम्बर मंगलवार से 09 दिसम्बर 2021 तक भगवान सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया है।

मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी तदनुसार 8 दिसंबर बुधवार को सायं 6:30 बजे से श्रीराधा कृष्ण साधना मंदिर में चारों भैया के विवाह के कार्यक्रम संपन्न होंगे। तो वहीं 9 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से श्रीराधा कृष्ण साधना मंदिर में कुंवर कलेवा का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में उमेश कुमार सिंहानिया, रसेन्दु फोगला, हरि कृष्ण दुजारी, दीपक गुप्ता, मनमोहन जाजोदिया, राकेश तिवारी आदि महानुभावों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Comments