आजादी के परवानों की याद में निकली गई मशाल यात्रा

 


मां भारती की महाआरती-पूजन विद्या भारती के संगठन मंत्री रामय जी ने किया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव के क्रम में महानगर के विष्णु नगर में मशाल यात्रा निकाली गई
यात्रा का नेतृत्व विष्णु नगर कार्यवाह राकेश जी ने की


गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजन में आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी क्रम में बुधवार को महानगर के उत्तर भाग के विष्णु नगर में मशाल जुलूस निकालकर अमर शहीदों को याद किया गया। मशाल जुलूस असुरन चौराहे से निकलकर विष्णु मंदिर, गीता वाटिका, जेल रोड होते हुए राप्ती कांपलेक्स में मां भारतीय की आरती कर वन्दे मातरम् गीत गा कर संपन्न हुआ। यहां पर एक जनसभा आयोजित की गई। 

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती के संगठन मंत्री रामय जी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में रामय ने कहा की तैयारियां तो बहुत करके आया था पर परिस्थिति अनुकूल नहीं है राष्ट्र पर बहुत बड़ी विपदा आन पड़ी है इसी वजह से कुछ कहने के स्थिति में नहीं हूं। उन्होंने कहा तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य सैनिको का निधन बेहद दुखद है। उनकी मृत्यु पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
उन्होंने कहा राष्ट्र ने आज एक कुशल यौद्धा, अद्भुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया।

जनरल श्री बिपिन रावत जी एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में श्री रावत जी सदैव याद किए जाएंगे। उनका असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग कार्यवाह दुर्गेश, भाग प्रचारक राजकुमार, नगर संघचालक युधिष्ठिर मणि त्रिपाठी, नगर कार्यवाह राकेश सिंह, सुनील गुप्ता, अमरदीप, सुमित अग्रहरि, समरेन्दु सिंह, शीतल कुमार मिश्र, मणि गुप्ता, विजय संतोष शुक्ला, कामेश, संजय सिंह, सुधीर यादव, पवन श्रीवास्तव, अनमोल तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments