भानु प्रकाश मिश्रा का गोरखपुर में प्रथम आगमन आज

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भानु प्रकाश मिश्रा का गोरखपुर में प्रथम आगमन 20 को

गोरखपुर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भानु प्रकाश मिश्रा का गोरखपुर आगमन 20 दिसंबर को हो रहा है। इनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह अभिनंदन कर भव्य स्वागत किये जाने की तैयारी किया जा रहा है। भाजपा युवा नेता भानु प्रकाश मिश्रा लखनऊ से सड़क मार्ग से 1 बजे सिहापार हाल्ट, 1.30 बजे सहजनवा,  2 बजे नौसढ़ चौक, 2.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर से विभिन्न मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर पहुंचेंगे। यहां से वे धर्मशाला, गोलघर होते हुए 4 बजे तक गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में पहुंच कर महागुरु गोरक्षनाथ जी का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद 4.30 बजे तक बेनीगंज पार्टी कार्यालय पर पहुंच कर सभी से मुलाकात करेंगे और धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता और उनके सहयोगियों द्वारा भव्य स्वागत कर पुष्पों से बारिश की जाएगी।

Comments