योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर का प्रत्याशी घोषित होने मां तरकुलहा देवी मंदिर हुआ देवी पाठ, जला 111 दीपक

 व्यापार मंडल एवं तरकुलहा धाम ट्रस्ट ने दिपोत्सव कर मनाया हर्ष

फुटहवा ईनार/ गोरखपुर, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व महंत योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा पर मां तरकुलहा देवी मंदिर पर पूजा पाठ तथा दिपोत्सव किया गया। मां तरकुलहा देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी एवं मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में व्यापार मंडल के पदाधिकारी मंदिर परिसर में माता की जयघोष साथ देवी पाठ किया गया। इसकेे पश्चात एक सौ ग्यारह दिप प्रज्वलित कर मां से 2022 यूपी विजय की कामनाा की गई। हर्षोल्लास केे साथ सभी ने अभूत पूर्व विजय कामनाा किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष राज नारायण सिंह, उपाध्यक्ष इंदल राजभर, महामंत्री राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष पासवान, उपाध्यक्ष हिमांचल सहानी, महामंत्री मुनीलाल चौहान, कोषाध्यक्ष हरीश राजभर, संरक्षक रमेश राय, विकास पाण्डेय, अमरनाथ जयसवाल, हरिओम, ऋषि कपूर,  सचिन पासवान, दीपक सिंह, बबलू पासवान, किशन चौहान, जनार्दन, उदयभान शर्मा, जितेंद्र, धुव जायसवाल, छोटेलाल मोदनवाल, रामभाई सहित सैकड़ों के संख्या में सामाजिक दूरी का पालन तथा कोविड नियमों का पालन करते हुए व्यापारी तथा ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।

Comments