विवेकानंद यूथ अवार्ड से नवाजे जाएंगे विक्रमादित्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ "विवेकानंद यूथ सम्मान" से प्रदेश के दस युवाओं को करेंगे सम्मानित

नव भारत निर्माण ट्रस्ट 

वाराणसी। विवेकानंद यूथ सम्मान कार्यक्रम 12 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के दस युवाओं को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे। इस सम्मान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा। इन सभी दस युवाओं में नव भारत निर्माण ट्रस्ट संस्था के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समाज सेवा में कार्य कर रहे लोग को दिया जाता है। 

नर सेवा, नारायण सेवा की तर्ज समाज की सेवा में अपनी भागीदारी निभाते हुए सिद्धार्थ नगर के बसावनपुर गांव स्थित ब्लॉक उसका बाजार के विजय नारायण सिंह के पुत्र श्री विक्रमादित्य नारायण सिंह को इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। "विवेकानंद यूथ अवार्ड" मुख्यमंत्री योगी के द्वारा प्रदेश के 10 युवाओं को दिया जाएगा। यह जानकारी सिद्धार्थ नगर के जिला युवा कल्याण अधिकारी के हवाले से पत्रांक संख्या 430/04/जनवरी 2022 से मिली पत्र के माध्यम से दी गई।

Comments