दलहन व्यापारियों ने किया खिचड़ी सहभोज

 


गोरखपुर। मकर संक्रांति महापर्व पर दलहन व्यापारियों द्वारा खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नवीन गल्ला मंडी महेवा में 15 जनवरी 2021 शुक्रवार को दलहन व्यापारियों ने खिचड़ी पर्व पर सहभोज का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में आए हुए व्यापारियों, पल्लेदारों वह आम जन को सहभोज कराया गया।

उपरोक्त सुचना गल्ला व्यापारी पवन सिंघानिया द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में मंडी सचिव राजित राम वर्मा, समस्त मंडी कर्मचारी, गल्ला मंडी के व्यापारी पवन सिंघानिया, विजय अग्रवाल, मनोज गोयल, अनंत गुप्ता, पंकज गुप्ता, शैलेंद्र गोयल, अभी अग्रवाल, सौरभ जालान समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Comments