शिक्षा को व्यापार ना बनने दें बुद्धिजीवी : रजत मिश्रा

बाबा रैनाथ ब्रह्म सेवा संस्था का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह

मुख्य अतिथि रहे भाजपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव

गोरखपुर। बाबा रैनाथ ब्रह्म सेवा संस्था के चतुर्थ स्थापना दिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हुमायूंपुर स्थित जागेश्वर पासी चौक पर स्कालर पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को विभिन्न कलाकारों द्वारा नृत्य संगीत प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव द्वाराद्वीप प्रज्जविलत कर किया गया। तो वहीं संस्था कि संरक्षक डा. रेखा रानी मिश्रा, संस्था संचालक रजत मिश्र, युवा जनकल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय तथा स्कालर्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद कुमार जायसवाल ने मां सरस्वती व बाबा रैनाथ जी कि प्रतिमा समक्ष पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गयीं और बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया।

संचालक रजत मिश्र ने बताया की कोरोना काल में सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए स्थानीय स्तर पर निःशुल्क शिक्षा पाठशाला का सफलता पूर्वक संचालन किया गया तथा इसके अनवरत क्रियान्वयन हेतु संस्था सदैव अग्रसर रहती है।

कार्यक्रम का संचालन कुंदन,आस्था व सोनम ने किया।

कार्यक्रम में अभय राव राजपूत, विक्रमादित्य नारायण सिंह, विपुल त्रिपाठी, उत्कर्ष मिश्र, अनुराग पांडेय, पवन त्रिपाठी, सुधीर गुप्ता, अमित पटेल, आलोक शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, तृप्ति शर्मा, रमन श्रीवास्तव, पन्ने लाल कुशवाहा, रवि पटेल आदि लोग उपस्थित रहें।

Comments