भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा गोरक्षनगर मण्डल किया जनसंपर्क


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा सामाजिक संपर्क अभियान के तहत शहर विधानसभा के गोरक्षनगर मण्डल के लक्षीपुर वार्ड में मंगलवार को जनसंपर्क किया गया। 

जनसंपर्क का नेतृत्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने किया। शहर विधानसभा के प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ को वोट करने के लिए आग्रह किया। 

इस संपर्क अभियान के तहत चौहान टोला में भाजपा के कार्यों का पत्रक वितरण किया और भाजपा के वोट मंगा।  

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुरली मनोहर चौरसिया, विधानसभा प्रभारी पिछड़ा मोर्चा श्रवण पटेल, विधानसभा संयोजक देव शर्मा, महानगर महामंत्री शिवानंद चौधरी, गोरक्षनगर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, पार्षद प्रतिनिधि दीपक चौहान, महानगर शोध प्रमुख नीरज सिंह, कार्यालय प्रभारी दीपक चौरसिया, अमेरिका प्रजापति, राजू प्रजापति, तेज बहादुर चौहान, अमर चौहान, ओम प्रकाश चौहान, आनंद चौहान, शेषनाथ साहनी, वीरेंद्र चौहान, अशोक भारद्वाज आदि लोग शामिल थे।

Comments