वर्चुअल बैठक में सीएम योगी बोले ‘‘बूथ जीता तो चुनाव जीता।’’ युवाओं से सम्पर्क कर बतायें सरकार की उपलब्धियां

गोरखपुर। सीएम योगी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक में कहा कि "बूथ जीता तो चुनाव जीता।’’ युवाओं से सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियां बतायें। उन्होंने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की पुनर्स्थापना में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 मील का पत्थर है। इस चुनाव अभियान को जनता मिशन-मोड में लड़ रही है। हम सभी कार्यकर्ता जनता को साथ लेकर इस राष्ट्रनिर्माण एवं प्रदेश के नवनिर्माण में योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का समर्थन एक भी मतदाता मत देने से न चूके। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सभासदों, पूर्व सभासदों, सभासद प्रत्याषियों और महानगर के महापौर के साथ वर्चुअल मीटिंग में कही।

महानगर के सभासदों से वर्चुअल संवाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम हर मतदाता को उसका मतदान केन्द्र, बूथ संख्या और मतदाता क्रमांक युक्त पर्ची अवश्य पहुंचा दें। मतदाता अपना मतदान केन्द्र एवं बूथ संख्या जान जाएगा, तो मतदान अवश्य कर लेगा। सभी सभासद अपने-अपने वार्ड के एक-एक मतदाता तक मतदान-पर्ची पहुंचाना सुनिष्चित कर दें।

 

 वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे आपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है, कि गोरखपुर का चुनाव आम जनता के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मदद से लड़ा जा रहा है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों को आम जनता के बीच सरकार की विकास योजनाओं के बारे में बताना चाहिए, जिससे कि जनता पूर्व की सरकार और वर्तमान सरकार के बीच के अन्तर को स्वतः समझ सके। हमें उन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जिन्हे उत्तर प्रदेश की खुशहाली और विकास के कार्य अच्छे नही लग रहे हैं। ऐसे लोग आज से ही प्रदेष के विभिन्न जगहों पर कैम्प लगाकर माहौल खराब करने का षडयन्त्र कर रहे हैं। हमें आम जनता को उनसे सावधान रहने के लिए जागरूक करना चाहिए, जिससे प्रदेश में विकास, खुशहाली का दौर जारी रह सके। हमें बिना किसी से प्रभावित हुए प्रत्येक मतदाता को मतदान केन्द्र तक पहुंचाना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर पर्यटन और व्यवसाय की दृष्टिकोण से आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, क्योंकि गोरखपुर की अन्य महानगरों से जुड़ाव का समय विभिन्न राष्ट्रीय राज्यमार्गों के मदद से कम हो गया है। गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाना फिर से चालू हो चुका है, जिससे रोजगार का साधन भी बढ़ा है। गोरखपुर में आज चार विष्वविद्यालय जनता की सेवा के लिए उपलब्ध है, जिससे षिक्षा के प्रसार को बढ़ावा मिल रहा है। आज गोरखपुर में आम जनमानस की सभी सोच की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होती दिखाई दे रही हैं। 

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने-अपने बूथ-अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ को मजबूत करने का काम करें, क्योंकि ‘‘बूथ जीता तो चुनाव जीता।’’ हमें युवा मतदाताओं से सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए सभी को वोट करने के लिए प्रेरित करना है। वरिश्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों से आज ही मिलकर उन्हे अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हमें सभी वार्डो में अधिकाधिक मतदान हेतु जागरूकता बैनर लगाने का काम भी करना चाहिए, जिससे सभी नागरिक अपने मतदान का महत्व समझ सकें। जितना ही अधिक मतदान होगा भारतीय जनता पार्टी के जीत का अन्तर उतना ही अधिक होगा। अतः मतदान के प्रतिषत को बढ़ाने के लिए गम्भीरता से प्रयास करने की आवष्यकता है।

वर्चुअल मीटिंग मे महापौर सीताराम जायसवाल द्वारा स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने संचालन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के साथ सभासदगण सन्तराज शर्मा, बृजेश सिंह छोटू, राजेश तिवारी, राधेष्याम रावत, ऋषिमोहन वर्मा, श्रीमती संध्या गुप्ता, श्रीमती उषा देवी, श्रीमती सरोज निषाद, राजेन्द्र कुमार तिवारी, रामभुआल कुषवाहा, अभिशेक कुमार निशाद, चन्द्रषेखर सिंह, श्रीमती आषा देवी, आलोक कुमार सिंह, जितेन्द्र प्रसाद सैनी, मनु जायसवाल, श्रीमती रेनू पाल, श्रीमती प्रमिला ओझा, श्रीमती आरती सिंह, संजय श्रीवास्तव, श्रीमती कंचनलता सिंह, देवेन्द्र कुमार गौड़, चन्द्र प्रकाश सिंह, अजय राय, श्रीमती रिंकी देवी, बब्लू गुप्ता, रणंजय सिंह जूगनूं, ओमप्रकाष षर्मा, श्रीमती मीरा श्रीवास्तव, जितेन्द्र चौधरी जीतू, अषोक मिश्रा, उमेष चन्द्र श्रीवास्तव, मदन गुप्ता, लक्ष्मण नारंग, धर्मदेव चौहान, वीर सिंह सोनकर, रामलवट निषाद, आनन्द वर्धन सिंह, दुर्गेश बजाज सहित पूर्व सभासद एवं सभासद प्रत्याशीआदि मौजूद रहें।

Comments